फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Ban on going to Valley of Flowers and Hemkund Sahib

Chamoli News: फूलों की घाटी जाने और हेमकुंड साहिब की यात्रा पर लगी रोक

Mon, 11 Aug 2025 06:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 11 Aug 2025 06:12 PM IST
विज्ञापन
Ban on going to Valley of Flowers and Hemkund Sahib
फोटो
विज्ञापन


मौसम विभाग के अलर्ट के कारण 15 अगस्त तक लगाई गई है रोक
अभी 300 यात्री और पर्यटक हैं रुके



संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ। मौसम विभाग की ओर से चमोली जिले में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी के कारण सभी ट्रैकिंग रूट पर 15 अगस्त तक रोक लगाई गई है। इस कारण सोमवार को विश्व धरोहर फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए बंद रखी गई। साथ ही हेमकुंड साहिब की यात्रा भी बंद रखी गई जिसके चलते घांघरिया में बड़ी संख्या में यात्री और पर्यटक रुके हुए हैं।

मौसम विभाग की ओर से रविवार को चेतावनी जारी की गई थी जिसके चलते प्रशासन ने एहतियातन ट्रैकिंग रूटों को 15 अगस्त तक के लिए बंद कर दिया है। अब फूलों की घाटी जाने के लिए पर्यटकों को लंबा इंतजार करना पड़ेगा। साथ ही सोमवार को हेमकुंड साहिब की यात्रा पर भी रोक लगाई गई। हेमकुंड साहिब की यात्रा और फूलों की घाटी पर रोक लगने से घांघरिया में करीब 300 यात्री और पर्यटक रुके हुए हैं। वहीं ज्योतिर्मठ के एसडीएम चंद्रशेखर वशिष्ट ने बताया कि फूलों की घाटी को 15 अगस्त तक बंद रखा जाएगा। हेमकुंड साहिब की यात्रा सोमवार को बंद रखी गई। अब उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद यात्रा को लेकर निर्णय लिया जाएगा। कहा कि यात्रा और ट्रैकिंग पर रोक से काफी संख्या में यात्री व पर्यटक गोविंदघाट व घांघरिया में रुके हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed