{"_id":"64d8c60873f54c87c700c455","slug":"badrinath-market-will-remain-closed-from-today-due-to-displacement-policy-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-1712-2023-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: विस्थापन नीति को लेकर आज से बंद रहेगा बदरीनाथ बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: विस्थापन नीति को लेकर आज से बंद रहेगा बदरीनाथ बाजार
Sun, 13 Aug 2023 05:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 13 Aug 2023 05:31 PM IST
विज्ञापन
करेंगे आमरण अनशन, संघर्ष समिति ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत विस्थापन नीति स्पष्ट करने समेत कई मांगों को लेकर मास्टर प्लान संघर्ष समिति और व्यापार संघ ने 14 अगस्त (सोमवार) से बदरीनाथ बाजार को अनिश्चितकाल के लिए बंद करने और आमरण अनशन शुरू करने का निर्णय लिया है। संघर्ष समिति ने मुख्यमंत्री को इस संबंध में ज्ञापन भी भेजा।
मास्टर प्लान संघर्ष समिति के अध्यक्ष डॉ. जमुना प्रसाद रैवानी, महामंत्री संजय कोटियाल, उपाध्यक्ष दिनकर बाबुलकर, डिमरी पंचायत के अध्यक्ष विनोद डिमरी और व्यापार संघ अध्यक्ष विनोद नवानी ने कहा कि 14 अगस्त को बदरीनाथ के साकेत तिराहे पर आमरण अनशन शुरू करने के साथ ही बाजार को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया जाएगा। मास्टर प्लान संघर्ष समिति ने एक मकान के बदले दो मकान, जमीन के बदले दोगुनी जमीन, प्रत्येक स्थान का मुआवजा मार्केट रेट पर निश्चित करके चार गुना मुआवजा देने, अराइवल प्लाजा में दुकानों का आवंटन स्पष्ट करने, निर्माण कार्यों से क्षतिग्रस्त मकानों का शीघ्र मुआवजा देने, मास्टर प्लान से बंद हुए क्रुम धारा और प्रह्लाद धारे को शीघ्र खुलवाने, तप्तकुंड और पंचशिलाओं के साथ कोई छेड़छाड़ न करने, पंडा पुरोहित समाज को आवास के लिए तप्तकुंड के समीप स्थान और मकान देने आदि की मांग की।