फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Badrinath Highway washed away 20 meters due to debris and boulder coming in Lambagad drain

Chamoli News: लामबगड़ नाले में मलबा और बोल्डर आने से 20 मीटर बहा बदरीनाथ हाईवे

Sat, 29 Jul 2023 06:32 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jul 2023 06:32 PM IST
विज्ञापन
Badrinath Highway washed away 20 meters due to debris and boulder coming in Lambagad drain
फोटो--
विज्ञापन

दस घंटे तक पांडुकेश्वर और बदरीनाथ धाम में फंसे रहे 1500 तीर्थयात्री, बीआरओ ने वैकल्पिक व्यवस्था कर कराई वाहनों की आवाजाही
- छिनका में पहाड़ी से आए मलबे के कारण एक घंटे तक थमे रहे वाहनों की पहिए
संवाद न्यूज एजेंसी-
गोपेश्वर/जोशीमठ। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग शनिवार को खचड़ा नाला और लामबगड़ नाले में करीब 10 घंटे तक बाधित रहा। लामबगड़ नाले में हाईवे का करीब 20 मीटर हिस्सा बह गया है। यहां सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की ओर से वाहनों की आवाजाही के लिए सड़क की वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। हालांकि अभी भी नाले में पानी अधिक होने के कारण छोटे वाहन फंस हैं।
पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों की मौजूदगी में यात्रा वाहनों की आवाजाही करवाई जा रही है। छिनका में भी पहाड़ी से मलबा आने के कारण करीब एक घंटे तक हाईवे के दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही रुकी रही।
विज्ञापन

शुक्रवार रात को हुई भारी बारिश से लामबगड़ नाले में बदरीनाथ हाईवे करीब 20 मीटर तक बह गया। यहां पानी के साथ भारी मात्रा में मलबा व बोल्डर हाईवे पर आ गए। खचड़ा नाले के भी ऊफान पर आने से हाईवे नाले में तब्दील हो गया। शनिवार सुबह करीब पांच बजे पुलिस प्रशासन को लामबगड़ और खचड़ा नाले में हाईवे के अवरुद्ध होने की सूचना मिली, जिस पर बदरीनाथ धाम से लौट रहे करीब 500 यात्रियों को धाम में ही रोक लिया गया, जबकि धाम की ओर जा रहे करीब 1000 तीर्थयात्रियों को पांडुकेश्वर और लामबगड़ में रोक लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीआरओ की ओर से सुबह सात बजे बारिश धीमी होने पर जेसीबी से हाईवे को खोलने का काम शुरू किया गया। बोल्डरों को अलकनंदा साइड निस्तारित किया। जिसके बाद पानी की निकासी की गई। अपराह्न करीब तीन बजे यहां वाहनों की आवाजाही शुरू हो पाई। छोटे वाहनों के पत्थरों में फंसने के कारण तीर्थयात्रियों को कुछ दूरी तक पैदल आवाजाही करनी पड़ी। खचड़ा नाले में भी तीन बजे तक ही हाईवे सुचारू हो पाया। छिनका में भी अपराह्न दो बजे हाईवे पर मलबा आने से करीब एक घंटे तक वाहनों की आवाजाही रुकी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed