{"_id":"578d05994f1c1b9332c4c1ee","slug":"badrinath-highway-was-closed-again-after-opening","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदरीनाथ हाईवे खुलने के बाद फिर हुआ बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरीनाथ हाईवे खुलने के बाद फिर हुआ बंद
ब्यूरो/अमर उजाला गोपेश्वर
Updated Mon, 18 Jul 2016 10:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदरीनाथ हाईवे सोमवार को सुबह नौ बजे वाहनों की आवाजाही के लिए खुलने के बाद शाम चार बजे पुन: मलबा आने से अवरुद्ध हो गया। लामबगड़ क्षेत्र में दोपहर बाद हुई जोरदार बारिश के कारण चट्टान से पत्थर छिटकने का सिलसिला फिर शुरू हो गया है, जिससे सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने यहां फिलहाल सड़क खोलने का काम भी बंद कर दिया है।
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे लामबगड़ में मलबा और बोल्डर आने से शनिवार तड़के से ही अवरुद्ध पड़ा हुआ था। सोमवार को बारिश थमने के बाद सुबह पांच बजे से बीआरओ के मजदूरों ने जेसीबी की मदद से हाईवे खोलने का काम शुरू किया। सुबह नौ बजे हाईवे वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया।
विज्ञापन
इस दौरान जोशीमठ और पांडुकेश्वर में रोके गए करीब चार सौ तीर्थयात्रियों को बदरीनाथ भेजा गया और बदरीनाथ में रोके गए करीब पचास यात्रियों को उनके गंतव्य को भेजा गया, लेकिन दोपहर बाद लामबगड़ क्षेत्र में फिर बारिश शुरू हो गई, जिससे लामबगड़ भूस्खलन क्षेत्र से टनों मलबा हाईवे पर अटक गया।
विज्ञापन
बारिश और चट्टान से छिटकते पत्थरों को देखते हुए बीआरओ ने फिलहाल यहां हाईवे खोलने का काम बंद कर दिया है। बीआरओ के कमांडर कर्नल आर सुब्रमण्यम का कहना है कि लामबगड़ में बारिश शुरू होते ही पुन: हाईवे अवरुद्ध हो गया है। मंगलवार को बारिश थमने के बाद हाईवे को खोलने का काम शुरू किया जाएगा।