फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Badrinath Highway: Treatment of landslide areas in final stage

बदरीनाथ हाईवे : भूस्खलन क्षेत्रों के ट्रीटमेंट का काम अंतिम चरण में

Sun, 06 Apr 2025 04:25 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 06 Apr 2025 04:25 PM IST
विज्ञापन
Badrinath Highway: Treatment of landslide areas in final stage
फोटो
विज्ञापन

कमेड़ा, नंदप्रयाग और क्षेत्रपाल में हिल साइड किया जा रहा पाइलिंग का काम
नंदप्रयाग-सैकोट सड़क का भी किया जा रहा चौड़ीकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। चारधाम यात्रा को देखते हुए बदरीनाथ हाईवे को चाक-चौबंद बनाने का काम जारी है। हाईवे के सबसे संवेदनशील भूस्खलन क्षेत्र कमेड़ा, नंदप्रयाग और क्षेत्रपाल में ट्रीटमेंट कार्य अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। यहां हिल साइड पाइलिंग का काम किया जा रहा है जबकि अलकनंदा की ओर से गेविंग वॉल का निर्माण किया जा रहा है। करीब 150 मीटर हिस्से में हाईवे का चौड़ीकरण कार्य हो रहा है।

कमेड़ा और नंदप्रयाग में हाईवे की स्थिति भूस्खलन से खस्ताहाल हो गई थी। यहां हिल साइड के मलबे का निस्तारण करने के बाद दीवार निर्माण किया जा रहा है। कमेड़ा में भूस्खलन वाली चट्टान पर लोहे की जाली लगाई जा रही है जिससे बरसात में मलबा हाईवे पर न आ सके। नंदप्रयाग के पर्थाडीप भूस्खलन क्षेत्र में एनएचआईडीसीएल (राष्ट्रीय राजमार्ग एवं ढांचागत विकास) मलबा निस्तारण में जुटा है। यहां चट्टानी भाग का स्थायी ट्रीटमेंट न होने के कारण नंदप्रयाग-सैकोट-कोठियालसैंण सड़क का चौड़ीकरण कार्य किया जा रहा है जिससे बरसात में हाईवे बंद होने की स्थिति में यात्रा का संचालन इस वैकल्पिक सड़क से किया जा सके। भूस्खलन क्षेत्र क्षेत्रपाल में भी पहाड़ी पर लोहे की जाली लगाई जा रही है। यहां ट्रीटमेंट अंतिम चरण में है। अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश का कहना है कि हाईवे पर चल रहे सुधारीकरण और चौड़ीकरण कार्यों की लगातार निगरानी की जा रही है। चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले हाईवे को दुरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed