फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Badrinath highway sinking between Maithana and Pursari

Chamoli News: मैठाणा और पुरसाड़ी के बीच धंस रहा बदरीनाथ हाईवे

Thu, 17 Aug 2023 05:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 17 Aug 2023 05:55 PM IST
विज्ञापन
Badrinath highway sinking between Maithana and Pursari
भनेरपानी में बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए खुला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे मैठाणा और पुरसाड़ी के बीच 100 मीटर हिस्से में धंस रहा है। हालांकि यहां पर यातायात सुचारु है जिससे यहां हादसे का खतरा बना है। दूसरी ओर बदरीनाथ हाईवे पीपलकोटी के भनेरपानी में बड़े वाहनों के लिए खोल दिया गया है।
बृहस्पतिवार को बिना बारिश के ही बदरीनाथ हाईवे मैठाणा और पुरसाड़ी के पास धंस रहा है जिससे हाईवे पर दरारें पड़ गई हैं। यातायात निरीक्षक प्रवीण आलोक ने पुलिस टीम के साथ हाईवे के धंसे हिस्से पर रिफ्लेक्टर टेप लगा दिए हैं जिससे वाहन चालक यहां पर सतर्क होकर चलें। दूसरी ओर 13 अगस्त की रात को अतिवृष्टि से बदरीनाथ हाईवे 11 जगह पर बंद हो गया था। बुधवार तक हाईवे को अन्य जगह पर तो खोल दिया गया लेकिन भनेरपानी में हाईवे की स्थिति ज्यादा खराब होने के कारण इसे खोलने में काफी समय लग गया। बुधवार देर शाम तक यहां छोटे वाहनों की आवाजाही कराई जाने लगी और रात करीब साढ़े आठ बजे हाईवे को बड़े वाहनों के लिए भी खोल दिया गया।
विज्ञापन




दो बीमार महिलाओं को कुर्सी से पहुंचाया अस्पताल
गोपेश्वर। बीते पांच दिनों से बिरही निजमुला मार्ग जगह-जगह मलबा आने से बंद है जिससे ग्रामीणों को सात किमी दूर बिरही तक पैदल आना पड़ रहा है।
मार्ग बंद होने से निजमुला घाटी के एक दर्जन से अधिक गांवों का संपर्क अन्य जगह से कटा हुआ है। साथ कि आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति भी ठप हो गई है।। गाड़ी गांव की रजनी देवी के पैर में चोट लगने व जेठूली देवी की तबीयत खराब होने पर ग्रामीणों ने दोनों को कुर्सी की कंडी बनाकर सात किमी पैदल दूरी तय कर जिला चिकित्सालय पहुचाया गया। ग्रामीण प्रदीप सिंह, संदीप सिंह, कलम सिंह, देव सिंह, राकेश सिंह व भजन सिंह ने लोक निर्माण विभाग से सड़क को जल्द से जल्द खुलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed