फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Badrinath Highway remained closed for one hour in Nandprayag and Pagalnala

नंदप्रयाग और पागलनाला में एक घंटे बंद रहा बदरीनाथ हाईवे

Sun, 12 Sep 2021 07:11 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 07:11 PM IST
विज्ञापन
Badrinath Highway remained closed for one hour in Nandprayag and Pagalnala
नंदप्रयाग में बदरीनाथ हाईवे पर पहाड़ी से टूट कर आए पेड़ व मलबा। - फोटो : GOPESHWAR
भूस्खलन और मलबा आने से रविवार को नंदप्रयाग और पागलनाला में बदरीनाथ हाईवे करीब एक घंटे तक बाधित रहा। यहां एक घंटे तक वाहनों की आवाजाही बाधित रही।
विज्ञापन

इन दिनों जिले में रात के समय हो रही बारिश से हाईवे जगह-जगह बदहाल स्थिति में पहुंच गया है। पागलनाला, खचरा नाला और लामबगड़ नाले में बार-बार हाईवे बाधित हो रहा है, जिससे स्थानीय लोगों के साथ ही सेना के वाहनों को आवाजाही में दिक्कतें आ रही हैं। नंदप्रयाग क्षेत्र में ऑलवेदर रोड परियोजना के तहत कई जगहों पर हिल साइड पुश्ता निर्माण कार्य आधा-अधूरा पड़ा है, जिससे यहां बार-बार पहाड़ी से भूस्खलन हो रहा है। नंदप्रयाग में रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे पहाड़ी से अचानक मलबे के साथ चीड़ के पेड़ गिरकर हाईवे पर आ गए। सूचना मिलने पर एनएच की जेसीबी मौके पर पहुंची और मलबा और पेड़ों को हटाया गया। करीब एक घंटे बाद शाम साढ़े पांच बजे यहां वाहनों की आवाजाही सुचारु हो पाई। वहीं, पागलनाला में भी सुबह सात से आठ बजे तक मलबा आने से हाईवे बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed