फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Badrinath highway remained closed for one and a half hours near Govindghat

Chamoli News: गोविंदघाट के पास डेढ़ घंटे बंद रहा बदरीनाथ हाईवे

Wed, 25 Jun 2025 07:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 25 Jun 2025 07:12 PM IST
विज्ञापन
Badrinath highway remained closed for one and a half hours near Govindghat
फोटो
विज्ञापन


पिनौला में चट्टान से गिरे बोल्डर, बीआरओ की जेसीबी ने खोला मार्ग
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ। गोविंदघाट के पिनौला में चट्टान से बोल्डर बदरीनाथ हाईवे पर आ गिरे। ऐसे में बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब जा रहे तीर्थयात्रियों के वाहन करीब डेढ़ घंटे तक फंसे रहे। बाद में बीआरओ की जेसीबी के जरिये बोल्डरों को हाईवे से हटाया गया जिसके बाद वाहनों की आवाजाही सुचारु हो पाई।

ऑलवेदर रोड परियोजना के तहत बदरीनाथ हाईवे पर अधिकांश हिस्से का चौड़ीकरण कार्य पूरा हो गया है। मगर विष्णुप्रयाग से गोविंदघाट तक चट्टानों को काटकर हाईवे का चौड़ीकरण किया जा रहा है। पिनौला में चट्टानी भाग पर अभी कई नुकीले पत्थर अटके हुए हैं। मंगलवार रात को क्षेत्र में हुई तेज बारिश से बुधवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे चट्टान से बोल्डर हाईवे पर आ गिरे और आवाजाही बंद हो गई। सूचना पर हाईवे चौड़ीकरण में लगी जेसीबी से हाईवे खोलने का काम शुरू किया गया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद सुबह सात बजे मलबा हटाया जा सका। इसके बाद वाहन गंतव्य के लिए रवाना हुए। एसडीएम ज्योतिर्मठ चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि हाईवे बंद होने की सूचना पर तुरंत उसे खोलने का काम शुरू करवा दिया गया। मानसून को देखते हुए तहसील में कंट्रोल रूम बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed