फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Badrinath highway open for 45 minutes.

45 मिनट के लिए खुला बदरीनाथ हाईवे

Mon, 01 Aug 2016 10:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर)
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर) Updated Mon, 01 Aug 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन
Badrinath highway open for 45 minutes.
भारी बारिश से लामबगड़ में मलबा आने से अवरुद्घ पड़ा बदरीनाथ हाईवे। - फोटो : Amar Ujala

चार दिनों से लामबगड़ में अवरुद्ध बदरीनाथ हाईवे सोमवार को सुबह मात्र 45 मिनट के लिए खुला। इस दौरान बदरीनाथ धाम की ओर से फंसे करीब ढाई सौ बाइक सवार कांवड़ियों और तीर्थयात्रियों, आठ चौपहिया वाहनों और 32 अन्य तीर्थयात्रियों को सकुशल निकालकर उनके गंतव्य को भेजा गया।

विज्ञापन


भारी बारिश के कारण हाईवे फिर से अवरुद्ध हो गया है। हालांकि सुबह करीब अस्सी तीर्थयात्री लामबगड़ गांव से तीन किमी पैदल बैनाकुली तक और उससे वाहनों की मदद से बदरीनाथ धाम पहुंचे।
विज्ञापन


सोमवार को बारिश नहीं होने से तड़के छह बजे से ही बीआरओ की मशीनों ने हाईवे को खोलने का काम शुरू कर दिया था। सुबह सवा ग्यारह बजे हाईवे को वाहनों के जाने लायक खोल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान कांवड़ियों के दुपहिया और तीर्थयात्रियों के चौपहिया वाहनों को निकाला ही जा रहा था कि दोपहर बारह बजे पुन: लामबगड़ क्षेत्र में जोरदार बारिश शुरू हो गई, जिससे वाहनों की आवाजाही रोक ली गई।

बारिश के कारण लामबगड़ चट्टान से फिर बोल्डर और भारी मात्रा में मलबा हाईवे पर आ गया। लगातार बारिश होने से बीआरओ की मशीनें और मजदूर देर शाम तक भी हाईवे को नहीं खोल पाए थे। बीआरओ के कमान अधिकारी मेजर रुप ज्योति दास ने बताया कि लामबगड़ भूस्खलन क्षेत्र में थोड़ी सी बारिश होने पर भी चट्टान से बोल्डर और मलबा छिटककर हाईवे पर आ रहा है, जिससे हाईवे को सुचारु करना मुश्किल बना हुआ है।

पांच घंटे अवरुद्ध रहा मलारी हाईवे
जोशीमठ।
जोशीमठ-मलारी राष्ट्रीय राजमार्ग सोमवार को करीब पांच घंटे अवरुद्ध रहा। सुबह दस बजे अचानक रैणी गांव के पास चट्टान का एक हिस्सा टूटकर हाईवे पर आ गया, जिससे नीती क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ ही सेना और आईटीबीपी के वाहनों की आवाजाही रुक गई।


भारी बारिश के चलते करीब एक घंटे तक बीआरओ की मशीनें हाईवे को खोलने का कार्य नहीं कर पाई। सुबह ग्यारह बजे बारिश थमने के बाद हाईवे को खोलने का काम शुरू हुआ। अपराह्न तीन बजे तक ही हाईवे को वाहनों की आवाजाही के लिए सुचारु किया जा सका। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed