फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Badrinath Highway is in bad condition, contractor's contract will be canceled

Chamoli News: बदरीनाथ हाईवे बदहाल, कांट्रेक्टर का अनुबंध होगा निरस्त

Sun, 30 Jun 2024 07:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 30 Jun 2024 07:16 PM IST
विज्ञापन
Badrinath Highway is in bad condition, contractor's contract will be canceled
फोटो
विज्ञापन


जोशीमठ (चमोली)। मारवाड़ी से विष्णुप्रयाग के बीच क्षतिग्रस्त पड़े करीब 185 मीटर हिस्से में सुधारीकरण कार्य शुरू न करने पर बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) कांट्रेक्टर के अनुबंध को निरस्त करने की तैयारी में है।

एक वर्ष पूर्व बरसात में यहां हाईवे नदी के कटाव से बह गया था लेकिन अभी तक यहां सुधारीकरण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। इससे बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर जा रहे वाहनों की आवाजाही में दिक्कतें आ रही हैं। यदि बरसात में फिर नदी ने कटाव किया तो हाईवे पर आवाजाही बाधित हो सकती है। बीआरओ के अधिकारियों ने बताया कि यह करीब 185 मीटर का हिस्सा है जो आपदा से क्षतिग्रस्त पड़ा है। इस पर कांट्रेक्टर को काम शुरू करने के लिए कहा गया था, लेकिन नहीं किया गया है। लिहाजा अनुबंधन निरस्त कर यह कार्य दूसरे कांट्रेक्टर को दिया जा रहा है। आगामी अगस्त माह से यहां मेंटीनेंस का काम शुरू कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed