फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Badrinath highway could open after 31 hours

31 घंटे बाद खुल सका बदरीनाथ हाईवे

Wed, 15 Jul 2020 11:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Badrinath highway could open after 31 hours
पीपलकोटी के पास बदरीनाथ हाईवे बंद होने पर पैदल आवाजाही करते यात्री। - फोटो : GOPESHWAR
पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने की वजह से बदरीनाथ हाईवे 31 घंटे बाद बुधवार शाम करीब सात बजे खोला जा सका। पीपलकोटी के पास चाड़ातोक में मलबा आने से मंगलवार अपराह्न करीब तीन बजे हाईवे बंद हो गया था। ऐसे में बदरीनाथ यात्रा भी ठप रही। बदरीनाथ धाम जाने और लौटने वाले यात्री पीपलकोटी में ही फंसे थे। हाईवे खुलने के बाद उनकी जान में जान आई।
विज्ञापन

एनएच की तीन जेसीबी मलबा हटाने के काम में जुटी थीं, लेकिन पहाड़ी से गिर रहे पत्थरों की वजह से उसके काम में बाधा आ रही थी। बदरीनाथ धाम जाने वाले यात्री पीपलकोटी में ही फंसे हुए थे। बदरीनाथ से आने वाले कई श्रद्धालु ऐसे भी थे, जो रास्ता खुलने का काफी इंतजार करने के बाद गरुड़गंगा लौट गए।
विज्ञापन

एसडीएम बुशरा अंसारी ने लोगों से सड़क की स्थिति देखकर ही बदरीनाथ जाने की अपील की है। दरअरसल, बारिश होने की वजह से हर दूसरे दिन हाईवे पर मलबा आ रहा है, जिसकी वजह से हाईवे बंद हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैदल भी की आवाजाही
जो लोग अपने वाहनों से नहीं थे, उन्होंने पैदल ही दूसरी ओर जाकर वहां से गंतव्य तक निजी वाहन बुक कर लिए। दिक्कत उनकी रही, जो अपने वाहन से बदरीनाथ की ओर जा रहे थे। उन्हें वहीं इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed