{"_id":"6899fb71e524266a1f0c612f","slug":"badrinath-highway-closed-for-15-hours-in-bhanerpani-800-pilgrims-stopped-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-114149-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: भनेरपाणी में बदरीनाथ हाईवे 15 घंटे बंद, रोके गए 800 तीर्थयात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: भनेरपाणी में बदरीनाथ हाईवे 15 घंटे बंद, रोके गए 800 तीर्थयात्री
Mon, 11 Aug 2025 07:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 11 Aug 2025 07:47 PM IST
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे पर भनेरपाणी में पहाड़ी से छिटके पत्थर। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
हाईवे पर आवाजाही में खतरा बरकरार, बारिश होने पर पहाड़ी से गिर रहे पत्थर
संवाद न्यूज एजेंसी
पीपलकोटी। पहाड़ी से रुक रुककर मलबा गिरने से बदरीनाथ हाईवे पर भनेरपाणी में करीब 15 घंटे तक बंद रहा। रविवार को शाम 5 बजे हाईवे बंद हो गया था जिसके बाद बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर जा रहे और लौट रहे करीब 800 तीर्थयात्रियों को पुलिस प्रशासन की ओर से ज्योतिर्मठ, पाखी गरुड़गंगा, हेलंग, पीपलकोटी, मायापुर, गडोरा, चमोली में रोक दिया गया था। हाईवे खुला तो वाहन गंतव्य को रवाना किए गए। मगर यहां खतरा बना हुआ है।
रविवार शाम को हाईवे बंद होने पर सोमवार सुबह छह बजे एनएचआईडीसीएल की जेसीबी ने हाईवे खोलने का काम शुरू किया और एक घंटे की मशक्कत के बाद सुबह सात बजे हाईवे खोल दिया गया। दोपहर बारह बजे फिर से पहाड़ी से पत्थर आने से हाईवे बंद हो गया जिसे दोपहर एक बजे सुचारु किया जा सका। रविवार को ज्योतिर्मठ से लौट रही शकुंतला भंडारी और अनीता गड़िया ने बताया कि हाईवे बंद होने पर वे रात को पाखी में ही रुक गए थे। बारिश होने पर भनेरपाणी में पहाड़ी से रुक-रुककर पत्थर गिर रहेे हैं जिससे हाईवे बाधित हो रहा है। बारिश के कारण भनेरपाणी में यातायात का संचालन खतरे के बीच हो रहा है। इधर जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि तेज बारिश होने पर तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों को सफर न करने और सुरक्षित स्थानों में शरण लेने के लिए कहा जा रहा है। मौसम सामान्य होने पर भनेरपाणी का ट्रीटमेंट किया जाएगा।