{"_id":"64e09f80176cf2fd3401df56","slug":"badrinath-highway-blocked-for-one-hour-in-jogidhara-due-to-falling-boulder-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-1774-2023-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: बोल्डर गिरने से जोगीधारा में एक घंटे तक अवरुद्ध रहा बदरीनाथ हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: बोल्डर गिरने से जोगीधारा में एक घंटे तक अवरुद्ध रहा बदरीनाथ हाईवे
विज्ञापन
फोटो
कई जगहों पर खस्ता हालत में पहुंचा बदरीनाथ हाईवे, छिनका और प्रथाडीप में कभी भी रुक सकती है वाहनों की आवाजाही
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे पर शनिवार को जोगीधारा के पास अचानक चट्टान से छिटककर बड़े-बड़े बोल्डर हाईवे पर आ गए। इससे हाईवे पर वाहनों की आवाजाही थम गई। करीब एक घंटे तक सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की जेसीबी मशीनों के जरिए बोेल्डरों का निस्तारण किया गया। तब जाकर वाहनों की आवाजाही सुचारू हो पाई।
इस बरसात में बदरीनाथ हाईवे की स्थिति कई जगहों पर बदहाल बनीं हुई है। जोशीमठ के समीप जोगीधारा में सुबह करीब साढ़े नौ बजे अचानक चट्टान का एक हिस्सा टूटकर हाईवे पर आ गया। हाईवे पर बड़े-बड़े बोल्डर गिरने से दोनों ओर से वाहनों की लंबी लाइन लग गई। बीआरओ की जेसीबी मशीनों से बोल्डरों को हटाने का काम शुरू किया गया। करीब एक घंटे बाद हाईवे को सुचारु किया जा सका। हाईवे खुलने पर पुलिस के जवानों ने यात्रा व स्थानीय वाहनों को गंतव्य के लिए रवाना किया।
बदरीनाथ हाईवे पर जगह-जगह भूस्खलन आने से वाहनों की आवाजाही खतरनाक बनीं हुई है। छिनका और प्रथाडीप में पहाड़ी से करीब 300 मीटर हिस्से में भूस्खलन हो रहा है। जिससे यहां बारिश होने पर भूस्खलन सक्रिय हो रहा है।