फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Badrinath highway blocked due to heavy snowfall

भारी बर्फबारी से बदरीनाथ हाईवे अवरुद्घ

Thu, 06 Jan 2022 10:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Badrinath highway blocked due to heavy snowfall
बदरीनाथ हाईवे पर हनुमानचट्टी में जमी बर्फ। यहां से आगे बदरीनाथ हाईवे भी बाधित हो गया है। - फोटो : GOPESHWAR
जोशीमठ। चमोली जनपद में बर्फबारी से करीब 15 गांव बर्फ से ढक गए हैं। बदरीनाथ धाम में तीन से चार फीट तक ताजी बर्फ जमी है। भारी बर्फबारी से बदरीनाथ हाईवे हनुमान चट्टी से आगे अवरुद्ध हो गया है। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने हाईवे को खोलने का काम भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

औली, गौरसों बुग्याल, रुद्रनाथ, हेमकुंड साहिब सहित ऊंचाई वाले क्षेत्र बर्फ से ढक गए हैं। नंदा घुंघदी, त्रिशूल, नीलकंठ चोटियां बर्फ से ढक गई हैं। बर्फबारी के बाद बृहस्पतिवार को खिली धूप से ऊंची चोटियां धवल हो गई हैं। बदरीनाथ धाम में मंदिर समिति के कर्मचारियों और पुलिस के जवानों ने रास्ते से बर्फ हटाई। जनपद के सुदूरवर्ती पाणा, ईराणी, झींझी, घूनी, रामणी, सुतोल, कनोल, पल्ला जखोला, किमाणा, सुरांईथोटा सहित 15 से अधिक गांव बर्फ से ढक गए हैं। बर्फबारी से गांवों को जाने वाले पैदल रास्ते भी खतरनाक हो गए हैं, जिससे ग्रामीणों को आवाजाही में दिक्कतें आ रही हैं। बीआरओ के कमांडर कर्नल मनीष कपिल ने बताया कि बदरीनाथ हाईवे को खोलने का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed