{"_id":"579e34d04f1c1bda762b8c8d","slug":"badrinath-dham-pilgrimage-will-be-on-the-mother-indramti","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा पर जाएगी मां इंद्रामति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा पर जाएगी मां इंद्रामति
ब्यूरो/अमर उजाला गोपेश्वर
Updated Sun, 31 Jul 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दशोली विकास खंड के सितोड़ा गांव की आराध्य देवी मां इंद्रामती की दिवारा यात्रा रविवार से शुरू हो गई है। मां इंद्रामति विभिन्न गांवों का भ्रमण करने के पश्चात बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा भी करेगी। छह साल बाद शुरू हुई यात्रा को लेकर ग्रामीणों में बेहद उत्साह बना हुआ है।
विज्ञापन
रविवार को तड़के से ही मां इंद्रामति की दक्षिण काली मंदिर में पूजा-अर्चना शुरू हुई। सुबह ग्यारह बजे मां की डोली मंदिर के गर्भगृह से निकल कर टेड़ा और जुमला गांवों का भ्रमण कर रात्रि प्रवास के लिए सितोड़ा गांव में पहुंची।
विज्ञापन
सोमवार को मां की दिवारा यात्रा रोपा, किलोंडी, बछेर होते हुए रात्रि प्रवास के लिए सोनला गांव पहुंचेगी। मंदिर समिति के अध्यक्ष गजपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि यात्रा के चलते दो अगस्त को सितोड़ा गांव में केर बंदी (मंत्रों से गांव की घेरबाड़) की जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने दो अगस्त को पोखरी-गोपेश्वर सड़क पर वाहनों की आवाजाही न करने की अपील की। इस मौके पर देवेंद्र सिंह बिष्ट, पंडित दिनेश प्रसाद मैठाणी, विजय प्रसाद मैठाणी, त्रिलोचन मैठाणी, रमेश प्रसाद, ताजवर सिंह, श्रवण बिष्ट, कुंवर सिंह बिष्ट, सुरजीत सिंह, धीरज, हेमंत, भरत आदि मौजूद थे।