फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Badrinath Dham decorated with 20 quintals of flowers for Janmashtami

Chamoli News: जन्माष्टमी के लिए 20 क्विंटल फूलों से सजा बदरीनाथ धाम

Tue, 05 Sep 2023 04:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 05 Sep 2023 04:54 PM IST
विज्ञापन
Badrinath Dham decorated with 20 quintals of flowers for Janmashtami
फोटो
विज्ञापन

जोशीमठ। बदरीनाथ धाम में 6 सितंबर की मध्यरात्रि को कृष्ण जन्म कार्यक्रम का आयोजन होगा जबकि जन्माष्टमी 7 सितंबर को मनाई जाएगी। जन्माष्टमी के लिए मंदिर को करीब 20 क्विंटल फूलों से सजाया गया है।

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर मंदिर समिति की ओर से व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। बदरीनाथ मंदिर को 20 क्विंटल फूलों से सजाया गया है। जन्माष्टमी पर्व के लिए बदरीनाथ धाम में तीर्थयात्रियों के पहुंचने की संख्या भी बढ़ गई है। कृष्ण जन्मोत्सव के मौके पर बदरीनाथ धाम के रावल (मुख्य पुजारी) ईश्वर प्रसाद नंबूदरी, मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल और वेदपाठी रविंद्र प्रसाद भट्ट के साथ ही तीर्थपुरोहित मौजूद रहेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed