{"_id":"6b79eb7b8998475ec81616f1f4d20747","slug":"badrinath-darshan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पहुंचे बदरीधाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पहुंचे बदरीधाम
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
Updated Wed, 20 May 2015 09:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश टीपी शर्मा और राजपुर सीट से विधायक राजकुमार ने बदरीनाथ धाम के दर्शन किए।
विज्ञापन
राजपुर विधायक के साथ गायक लखविंदर सिंह लक्खा ने भी बदरीनाथ के दर्शन किए। बृहस्पतिवार को उद्योगपति मुकेश अंबानी की मां कोकिला बैन और पत्नी नीता अंबानी के बदरीनाथ के दर्शनों को पहुंचने की सूचना है।
बुधवार को 3984 तीर्थयात्रियों ने बदरीनाथ धाम के दर्शन किए। जिले के निचले क्षेत्रों में दोपहर बाद करीब एक घंटे तक बारिश हुई, लेकिन बदरीनाथ धाम में दिनभर धूप खिली रही। शाम को धाम में ठंडक रही। वर्ष 2013 की आपदा से पूरी तरह से बह चुके लामबाड़ा बाजार में ग्रामीणों की ओर से टिन और लकड़ी से दुकानों का निर्माण किया गया है।
विज्ञापन
यहां पर तीर्थयात्री अपनी थकान मिटाने और प्रकृति के सौंदर्य को निहारने के लिए कुछ देर रुक रहे हैं। व्यवसायी महेंद्र सिंह का कहना है कि आपदा के दो ही साल बाद तीर्थयात्रियों के उमड़ते हुजूम को देखते हुए व्यवसाय के पटरी पर लौटने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
एक घंटे हुई बारिश
चमोली जिले के निचले क्षेत्रों में दोपहर बाद करीब एक घंटे तक बारिश हुई, लेकिन बदरीनाथ धाम में दिनभर धूप खिली रही। शाम को धाम में ठंडक रही। वहीं कर्णप्रयाग में बुधवार को दिनभर उमस से लोग परेशान रहे। शाम चार बजे मौसम ने करवट ली और हल्की बारिश हुई। बारिश भी उमस से राहत नहीं दे पाई।