{"_id":"57d554314f1c1bbb61318a41","slug":"badrinath-car-accident-occurred-on-the-highway-two-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदरीनाथ हाईवे पर हुआ कार हादसा, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरीनाथ हाईवे पर हुआ कार हादसा, दो की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर)
Updated Sun, 11 Sep 2016 06:25 PM IST
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे पर वाहन दुर्घटना में घायलों को रेस्क्यू कर निकालते एसडीआरएफ व सेना के जवान।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़वाल राइफल्स के ट्रेनिंग बटालियन कमांडर कर्नल सुदीप गुप्ता और उनकी पत्नी की रविवार को बदरीनाथ हाईवे पर हुए कार हादसे में मौत हो गई जबकि उनका नौ वर्षीय पुत्र और सेना का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। कर्नल सुदीप परिवार के साथ बदरीनाथ दर्शन को जा रहे थे।
विज्ञापन
प्राप्त विवरण के मुताबिक कर्नल सुदीप कुमार गुप्ता (42), उनकी पत्नी शीतल (38), बेटा शोभित और जोशीमठ में गढ़वाल स्काउट में तैनात नायक प्रेम सिंह रविवार को बदरीनाथ धाम की यात्रा पर जा रहे थे। सुबह करीब साढ़े नौ बजे वह जोशीमठ से 12 किमी दूर पिनौला में पहुंचे ही थे कि अचानक पहाड़ी से भारी मलबा उनकी कार से आ टकराया और कार अलकनंदा नदी की ओर जा गिरी।
विज्ञापन
हादसे में कर्नल सुदीप की पत्नी शीतल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुदीप, सुभित और प्रेम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, सेना और जोशीमठ थाना पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
करीब आधे घंटे तक चले रेस्क्यू के बाद तीनों घायलों और मृतका के शव को हाईवे पर लाया गया। घायलों को तत्काल जोशीमठ स्थित सेना अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां करीब एक बजे कर्नल सुदीप ने दम तोड़ दिया। सुभित और प्रेम सिंह के स्वास्थ्य में सुधार बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष हरेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना परिजनों को दे दी गई है।