{"_id":"669135a2ad00ddda940c34ac","slug":"badrinath-assembly-by-election-counting-of-postal-ballots-will-begin-from-8-oclock-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-107012-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदरीनाथ विधानसभा उपचुनाव : आठ बजे से पोस्टल बैलेट की होगी गिनती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरीनाथ विधानसभा उपचुनाव : आठ बजे से पोस्टल बैलेट की होगी गिनती
Fri, 12 Jul 2024 07:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Fri, 12 Jul 2024 07:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिर होगी ईवीएम से मतों की गिनती, मतगणना के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। बदरीनाथ विधानसभा उपचुनाव की मतगणना 13 जुलाई शनिवार को सुबह आठ बजे से शुरू होगी। पीजी कॉलेज गोपेश्वर में बनाए गए मतगणना स्थल पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु खुराना ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की और मतगणना के संबंध में जानकारी दी।
पीजी कॉलेज गोपेश्वर में मतगणना के लिए 14 टेबल लगाई गई हैं जबकि पोस्टल बैलेट के लिए सात टेबल हैं। सुबह आठ बजे पोस्टल बैलेट की गणना होगी और ठीक साढ़े आठ बजे से ईवीएम में पड़े मतों की गिनती शुरू की जाएगी। मतगणना में ड्रा ऑफ लॉट के माध्यम से पांच मतदेय स्थलों की वीवीपैट की पर्चियों की भी गणना की जाएगी। मतगणना केंद्र में किसी को भी मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी। राजनीतिक दलों के एजेंट सुबह सात बजे मतगणना टेबल पर पहुंच जाएंगे। बैठक में अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, रिटर्निंग ऑफिसर राजकुमार पांडेय, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी सती सहित सभी सहायक रिटर्निंग अधिकारी, भाजपा के रविंद्र सिंह नेगी, कांग्रेस के सुरेश डिमरी, निर्दलीय उम्मीदवार के प्रतिनिधि विश्वनाथ खाली आदि मौजूद रहे।