फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Badrinath and Hemkund Sahib Yatra banned till 14th

Chamoli News: 14 तक बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब की यात्रा पर रोक

Tue, 12 Aug 2025 06:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 12 Aug 2025 06:44 PM IST
विज्ञापन
Badrinath and Hemkund Sahib Yatra banned till 14th
फोटो
विज्ञापन

मंगलवार को भी बदरीनाथ नहीं जाने दिए यात्री
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर/जोशीमठ। मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट को देखते हुए प्रशासन की ओर से मंगलवार को बदरीनाथ धाम की यात्रा रोक दी गई। साथ ही बदरीनाथ व हेमकुंड साहिब की यात्रा पर 14 अगस्त तक रोक लगा दी गई है। ट्रैकिंग रूट पर पहले ही रोक लगाई जा चुकी है।
मौसम विभाग देहरादून की ओर से 13 और 14 अगस्त को चमोली जिले में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका है। इसे देखते हुए जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने 14 अगस्त तक बदरीनाथ की यात्रा पर रोक लगा दी है। वहीं हेमकुंड साहिब की यात्रा पर सोमवार को ही रोक लगा दी गई थी जिसे 14 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है। जिलाधिकारी की ओर से मंगलवार सुबह आदेश जारी किया गया और बदरीनाथ धाम के लिए मंगलवार को भी यात्री नहीं भेजे गए। पुलिस ने जगह-जगह बैरियर लगा दिए। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से यात्रा को रोका गया है। बदरीनाथ हाईवे पर जगह-जगह भूस्खलन होने से खतरा बना है। जैसे ही मौसम खुलेगा यात्रा सुचारु कर दी जाएगी।
विज्ञापन



यात्रियों को गौचर में ही रोका
पुलिस ने जगह-जगह लगाए बैरियर, पड़ावों पर रुके यात्री लौटे
गोपेश्वर/जोशीमठ/कर्णप्रयाग। यात्रा पर रोक को देखते हुए बदरीनाथ व हेमकुंड साहिब के यात्रियों को चमोली जिले की सीमा गौचर में ही रोका जा रहा है। गौचर में मंगलवार को करीब 400 यात्री यहां रुके। इसके अलावा अन्य सभी थाना और चौकी क्षेत्रों में भी पुलिस ने बैरियर लगा दिए हैं। सोमवार को जो यात्री पड़ावों पर रुके थे वे सुबह आदेश जारी होने से पहले बदरीनाथ पहुंच गए और मंगलवार को लौट आए। ऐसे में यात्रा बदरीनाथ धाम में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब से यात्रियों को लेकर गौचर पहुंचे दिग्विजय शाह ने बताया कि उन्हें गौचर में रोक दिया गया है। वहां काफी संख्या में यात्री रुके हुए हैं। यात्रियों ने अपने जोखिम पर जाने के लिए भी अनुमति मांगी लेकिन प्रशासन ने किसी को आगे नहीं जाने दिया। इसके देखते हुए गौचर से कुछ तीर्थयात्री अपने वाहनों को लेकर लौट गए हैं। वहीं हाईवे पर लगाए गए बैरियर में सिर्फ स्थानीय वाहनों को जाने की अनुमति दी जा रही है। सिर्फ यात्री वाहनों को रोका जा रहा है। वहीं पुलिस ने लंगासू समते कई स्थानों पर सुरक्षा की दृृष्टि से यात्रियों को रोक दिया गया। थानाध्यक्ष राकेश भट्ट ने बताया कि यात्रियों को यात्रा खुलने तक सुरक्षित स्थानों पर रुकने और सुविधानुसार लौटने के लिए भी कहा जा रहा है।




चमोली जिले में दो दिन बंद रहेंगे स्कूल
गोपेश्वर। मौसम विभाग के रेड अलर्ट को देखते हुए आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी/अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश ने जिले के सभी विद्यालयों में दो दिन का अवकाश घोषित कर दिया है। 13 और 14 अगस्त को जिले में आंगनबाड़ी केंद्र व कक्षा एक से 12वीं तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed