फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Badrinath: 16 shops to be removed from Saket Square to Mandir Marg

बदरीनाथ : साकेत चौराहे से मंदिर मार्ग तक हटेंगी 16 दुकानें

Thu, 13 Nov 2025 08:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 13 Nov 2025 08:08 PM IST
विज्ञापन
Badrinath: 16 shops to be removed from Saket Square to Mandir Marg
फोटो
विज्ञापन

तेजी से हो रहा मास्टर प्लान का का
प्रशासन ने दुकानों के मूल्यांकन की प्रक्रिया की शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
बदरीनाथ। बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के कार्यों को तेजी से किया जा रहा है। अधिकांश कार्य अंतिम चरण में चल रहे हैं। इसी क्रम में अब धाम में साकेत चौराहे से मंदिर के आस्था पथ तक 16 दुकानों को हटाया जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने दुकानों के मूल्यांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के कार्य चल रहे। कार्यों की प्रशासन से लेकर उत्तराखंड शासन तक नियमित निगरानी की जा रही है। यहां तक कि पीएमओ से भी समय-समय पर कार्यों का निरीक्षण करने के लिए अधिकारी आते हैं। मास्टर प्लान के द्वितीय चरण के काम भी शुरू हो चुके हैं। इसी क्रम में अब धाम में साकेत चौराहे से मंदिर मार्ग पर स्थित 16 दुकानों को हटाने की कवायद शुरू कर दी गई है। प्रशासन ने दुकानों का मूल्यांकन शुरू कर दिया है। यहां पर मार्ग के चौड़ीकरण सहित मास्टर प्लान के अन्य कार्य किए जाने हैं। एसडीएम ज्योतिर्मठ चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि साकेत चौराह से मंदिर को जोड़ने वाले मार्ग पर 16 दुकानें हैं, जिनका मूल्यांकन कार्य किया जा रहा है। भवन स्वामियों के साथ बैठक हो गई है। जल्दी आगे की प्रक्रिया को भी पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed