फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Backward Regions insisted on seeking to declare

पिछड़ा क्षेत्र घोषित करने की मांग पर अड़े

Wed, 05 Oct 2016 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर)
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर) Updated Wed, 05 Oct 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
पिछड़ा क्षेत्र की मांग को लेकर जोशीमठ और गोपेश्वर में आंदोलन बुधवार को भी जारी रहा। कहा गया कि पिछड़े क्षेत्र में शामिल होने से यहां विकास कार्यों में तेजी आएगी।
विज्ञापन


जोशीमठ में बुधवार को लामबगड़ और पटूडी के ग्रामीणों ने तहसील परिसर में धरना दिया। कहा गया कि शासनादेश जारी होने तक आंदोलन जारी रखा जाएगा।


धरना स्थल पर आयोजित सभा में क्षेत्र पंचायत सदस्य सुशीला देवी ने कहा कि जोशीमठ पिछड़ा क्षेत्र में शामिल होने से ब्लॉक के गांवों का विकास होगा और विकास से पलायन पर भी प्रभावी रोक लग सकेगी। इस मौके पर जगवीर सिंह परमार, मीना देवी, प्रमिला देवी, रोशनी देवी, अनूप सिंह, महेंद्र सिंह, प्रदीप सिंह, राम सिंह, वीरेंद्र सिंह, सुखदेव सिंह, बलवीर सिंह रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


वहीं दशोली में संयुक्त युवा मंच चमोली जिले को पिछड़ा क्षेत्र घोषित करने की मांग को लेकर हड़ताल पर बैठा है।

दशोली ब्लॉक प्रमुख प्रमिला सजवाण, किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव गौरव फरस्वाण, क्षेत्र पंचायत सदस्य राकेश रावत, जयपाल रावत, वीरेंद्र सिंह ने डीएम कार्यालय प्रांगण में पहुंचकर आंदोलनकारियों को समर्थन दिया। इस मौके पर अब्बल सिंह भंडारी, उपेंद्र भंडारी, गौतम नेगी, रघुनाथ बिष्ट, विनोद भट्ट, हितेश बिष्ट  और संतोष नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed