फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   AYUSH department gave information about yoga practice to the villagers

Chamoli News: आयुष विभाग ने ग्रामीणों को दी योगाभ्यास की जानकारी

Tue, 02 Jun 2026 05:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 02 Jun 2026 05:27 PM IST
विज्ञापन
AYUSH department gave information about yoga practice to the villagers
कर्णप्रयाग। आयुष विभाग ने मंगलवार को ब्लॉक के विभिन्न आयुर्वेदिक चिकित्सालयों में हरित योग सत्र आयोजित किए। इन सत्रों में कुल 70 ग्रामीणों और प्रतिभागियों को योगाभ्यास की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नौली ने जीआईसी जयपुर कोल्सों में योग शिविर लगाया। अमन भारती और योग अनुदेशिका उषा पुरोहित ने 35 ग्रामीणों को योगासन और प्राणायाम सिखाया। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय लंगासू ने अलकनंदा नदी के तट पर शिविर आयोजित किया। मनीष खंडूड़ी ने 15 प्रतिभागियों को सूर्य नमस्कार, अनुलोम-विलोम और ताड़ासन का अभ्यास कराया। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय खाल सरमोला में रश्मि ने 20 ग्रामीणों को योग के टिप्स दिए। संवाद
विज्ञापन

.......................

कैंप में छात्रों ने सीखा संस्कृत

नारायणबगड़। जीआईसी में चल रहे भारतीय भाषा समर कैंप के सातवें दिन छात्रों को संस्कृत भाषा का ज्ञान कराया गया। कैंप का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ हुआ।

शिक्षिका बीना गुसाईं ने छात्रों को संस्कृत श्लोकों के शुद्ध वाचन और लेखन के बारे में बताया। उन्होंने संस्कृत के विद्वान लेखकों और कवियों का परिचय दिया। गुसाईं ने उनके द्वारा लिखित ग्रंथों की जानकारी भी दी। उन्होंने छात्रों को दैनिक जीवन और पूजा पद्धतियों में संस्कृत भाषा की उपयोगिता समझाई। इस अवसर पर छात्रों ने संस्कृत गीतों पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किए। प्रवक्ता संस्कृत अपर्णा सती भी इस कैंप में मौजूद थीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed