फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   awareness will remove bad things

जागरूकता से ही दूर होगी सामाजिक बुराई

Mon, 22 Feb 2016 10:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली Updated Mon, 22 Feb 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
जिला विधिक साक्षरता प्राधिकरण की ओर से तहसील विधिक साक्षरता सेवा समिति थराली के बानुड़ी गांव में नशामुक्ति विषय पर एक दिवसीय विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया।
विज्ञापन


शिविर की अध्यक्षता करते हुए सिविल जज न्यायिक मजिस्ट्रेट थराली संजीव कुमार ने कहा कि नशा समाज को खोखला करता है और इससे कई सामाजिक बुराइयां जन्म लेती हैं। नशामुक्त समाज ही विकास की राह पर आगे बढ़ सकता है। इसलिए हमें समाज से नशाखोरी को समाप्त करना होगा।

विज्ञापन


एसडीएम थराली अनूप कुमार नौटियाल ने कहा कि नशे के हानिकारक प्रभावों के प्रति जागरूक करने की बात कही। तहसीलदार परमानंद राम ने इस बात पर जोर दिया कि इसके लिए समाज में जागरूकता फैलाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बार संघ अध्यक्ष हिम्मत सिंह रावल, शासकीय अधिवक्ता हरिशरण शर्मा, डीडी  कुनियाल, पीएस बिष्ट एवं जयराम आर्य ने नशाखोरी रोकने के कानूनी पहलुओं की जानकारियां दीं। सामाजिक कार्यकर्ता हीरा सिंह रूपकुंडी ने कहा कि सामाजिक बुराई को जागरूकता से ही समाप्त कर सकते हैं। महिलाओं ने नशामुक्ति के लिए आंदोलन चलाने की जरूरत पर बल दिया।


बार एसोसिएशन के सचिव रमेश चंद्र कुनियाल के संचालन में हुए शिविर में ग्राम प्रधान आनंदबल्लभ कुनियाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य आनंदी देवी, भास्करानंद कुनियाल और नारायण दत्त कुनियाल आदि ने विचार व्यक्त किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed