फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Avtar Singh, who was on fast for 15 days, lost 7 kg of weight.

Chamoli News: 15 दिनों से अनशन पर बैठे अवतार सिंह का 7 किलो वजन गिरा

Thu, 22 Feb 2024 06:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 22 Feb 2024 06:47 PM IST
विज्ञापन
Avtar Singh, who was on fast for 15 days, lost 7 kg of weight.
गैरसैंण के विनायक धार में अनशन एवं धरने पर बैठे ग्रामीण।
फोटो
विज्ञापन

पांच किमी सड़क निर्माण की मांग के लिए डटे हैं ग्रामीण
विनायक धार में अनशन पर बैठे दो और लोगों के स्वास्थ्य में आई मामूली गिरावट
संवाद न्यूज एजेंसी
गैरसैंण। खनसर से पिंडर घाटी को जोड़ने के लिए पांच किमी सड़क की मांग को लेकर ग्रामीणों का अनशन बृहस्पतिवार को 18वें दिन भी जारी रहा। यहां आमरण अनशन पर पिछले 15 दिनों से बैठे अवतार सिंह का स्वास्थ्य लगातार गिर रहा है। डॉक्टरों के अनुसार अवतार सिंह का वजन 7 किलो गिरा है। साथ ही पिछले चार दिनों से अनशन पर बैठे दो अन्य के स्वास्थ्य में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। इससे पूर्व प्रशासन यहां तीन अनशनकारियों को पूर्व में उठा चुका है।

खीड़ा-खनसर-बधाण मित्र मंडली संघर्ष समिति के बैनर तले आमरण अनशन पर कस्बीनगर थराली के राकेश व मनोज तथा खनसर के अवतार कोटवाल अनशन पर डटे हैं। बर्फबारी होने से कड़ाके की ठंड में भी कई समर्थक यहां धरने पर बैठे हैं। आंदोलनकारियों ने कहा कि मांगों पर शासन की ओर से विश्वसनीय आश्वासन मिलने पर ही आंदोलन स्थगित करने पर विचार करेंगे। वहीं सीएचसी के अधीक्षक डॉ. अर्जुन रावत ने बताया कि अनशनकारी अवतार का वजन सात किलो गिरा है जबकि राकेश की शुगर कम आई है। वहीं मनोज का स्वास्थ्य स्थिर है। इस दौरान शयन सिंह नेगी, बादर सिंह, शांति कंडारी, कश्मीरा देवी, भवान सिंह,नारायण सिंह और दीपक रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed