फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   aulli skking championship would be postpone

नहीं गिरी बर्फ, टलेगी स्कीइंग चैंपियनशिप

Sat, 06 Feb 2016 09:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली Updated Sat, 06 Feb 2016 09:09 PM IST
विज्ञापन

औली में प्रस्तावित राष्ट्रीय जूनियर स्की चैंपियनशिप के लिए एक सप्ताह से कम समय शेष रह गया है। बावजूद इसके पर्याप्त बर्फ नहीं होने से इसके आयोजन पर धुंध छाई है।

विज्ञापन


औली में कृत्रिम बर्फ बनाने वाले उपकरण भी खराब होने से राष्ट्रीय खेलों के आयोजन को लेकर शासन-प्रशासन की तैयारियां हवाई साबित होती दिख रही हैं। ऐसे में 12 फरवरी से प्रस्तावित राष्ट्रीय जूनियर स्की चैंपियनशिप की तिथियों में एक बार फिर परिवर्तन की संभावना है।
विज्ञापन


औली में 12 से 16 फरवरी तक राष्ट्रीय जूनियर स्कीइंग चैंपियनशिप का आयोजन प्रस्तावित है। इसके लिए शासन-प्रशासन कई दौर की बैठकें कर चुका है।

पर्यटन विभाग की ओर से आयोजन के लिए 40 लाख भी दे दिए गए हैं। बावजूद इसके मौसम की बेरुखी से आयोजन को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है।

17 जनवरी को आयोजन की तैयारियों को लेकर औली में हुई बैठक में गढ़वाल आयुक्त सीएस नपल्च्याल ने जीएमवीएन के अधिकारियों को कृत्रिम बर्फ बनाने वाली स्नो मेकिंग मशीनों को एक्सपर्ट बुलाकर सुधार करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब विभागीय अधिकारियों की संजीदगी का आलम यह है कि अब तक इस दिशा में कोई काम नहीं हो पाया है। अब चैंपियनशिप के आयोजन में छह दिन से भी कम का समय शेष रह गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed