फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   ATM was changed but no operation was done

Chamoli News: एटीएम बदला मगर नहीं हुआ संचालन

Mon, 07 Apr 2025 05:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 07 Apr 2025 05:14 PM IST
विज्ञापन
ATM was changed but no operation was done
फोटो
विज्ञापन

पोखरी। एक सप्ताह से नगर में एसबीआई की एटीएम सुविधा बंद पड़ी है जिससे क्षेत्र के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एसबीआई ने एक सप्ताह पहले पुराने एटीएम को हटा कर उसकी जगह नया लगा दिया था लेकिन अभी तक उसका संचालन शुरू नहीं किया गया है।

पोखरी नगर में एसबीआई का एकमात्र एटीएम है जिससे नगर के साथ ही आस-पास के ग्रामीण धनराशि निकालते हैं। खाताधारक रमेश चौधरी, सत्येंद्र सिंह नेगी, हर्षवर्धन चौहान, देवेंद्र बर्त्वाल आदि का कहना है कि एक सप्ताह से एटीएम का संचालन न होने से लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने शाखा प्रबंधक से जल्द से जल्द एटीएम सुविधा शुरू करने की मांग की। इधर शाखा प्रबंधक बीएन सोलंकी ने बताया कि जल्द एटीएम का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed