फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   'Atal Bihari Vajpayee's contribution in politics '

Chamoli News: ‘राजनीति में अतुलनीय था अटल बिहारी वाजपेयी का योगदान’

Mon, 25 Dec 2023 08:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 25 Dec 2023 08:36 PM IST
विज्ञापन
'Atal Bihari Vajpayee's contribution in politics '
पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुशासन दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान को भारत की राजनीति में अतुलनीय बताते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही अटल जी के आदर्शों पर चलने का संकल्प भी लिया।
विज्ञापन




पौड़ी
में 492 बूथ, 14 मंडल सहित जिला भाजपा कार्यालय में सुशासन दिवस मनाया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुषमा रावत ने कहा कि पूर्व पीएम वाजपेयी की सादगी से बात रखने की अनोखी शैली ऐसी थी कि वह देश में ही नहीं, बल्कि विश्व में अलग पहचान रखते थे। भाजपा के कोट मंडल में मुख्यवक्ता जिला महामंत्री शशि रतूड़ी, ग्रामीण मंडल में मुख्य वक्ता पूर्व दर्जाधारी राज्यमंत्री अतर सिंह असवाल, ब्लाॅक प्रमुख कोट पूर्णिमा नेगी, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष संजय रावत, मंडल अध्यक्ष कल्जीखाल अनिल नेगी आदि ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन




कर्णप्रयाग
के देवतोली में आयोजित कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष सुभाष चमोली ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के आदर्श हमेशा लोगों के दिलों में रहेंगे। इस दौरान नवीन पुजारी और सरोज हटवाल ने उनकी कविताओं का पाठ किया। इस मौके पर आलम पंवार, कैलाशचंद्र, महिपाल सोनियाल, जीवन पुरोहित, गणेश सेमवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन






ऊखीमठ
में लोनिवि के विश्राम गृह में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी दूरदर्शी सोच व चिंतन रखते थे जिसके परिणाम आज देश में दिख रहे हैं। अनसूया प्रसाद भट्ट के संचालन हुए कार्यक्रम में महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सविता भंडारी, निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष विजय राणा, शीला रावत, अंजना रावत, युवा मोर्चा के राजीव भट्ट आदि मौजूद थे। वहीं रुद्रप्रयाग, अगस्त्यमुनि, तिलवाड़ा, जखोली, मयाली, गुप्तकाशी में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें याद किया।




नई टिहरी/थत्यूड़/कंडीसौड़।
भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल और विधायक किशोर उपाध्याय ने स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर महामंत्री राजेंद्र जुयाल, उदय रावत, डॉ. प्रमोद उनियाल, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी आदि मौजूद रहे। दूसरी ओर, थत्यूड़, कंडीसौड़ और गजा में भी उन्हें याद किया गया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख सीता रावत, हरीमणि गौड़, पृथ्वी सिंह रावत, राजेंद्र कोहली, गजा में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष मीना खाती, गजेंद्र खाती, रतन सिंह रावत, गोविंद गुसाईं, कुंवर रावत, कंडीसौड़ में मंडलध्यक्ष रामचंद्र खंडूड़ी, सोबत सिंह पंवार, राजेंद्र जोशी, शीशपाल पंवार, दिल सिंह कुमाईं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed