{"_id":"67ffb373c81e3b9f8807d487","slug":"assistant-director-fisheries-arrived-at-the-meeting-without-any-information-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-111882-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: बैठक में बिना जानकारी के पहुंचे सहायक निदेशक मत्स्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: बैठक में बिना जानकारी के पहुंचे सहायक निदेशक मत्स्य
Wed, 16 Apr 2025 07:11 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 16 Apr 2025 07:11 PM IST
विज्ञापन
फोटो
डीएम ने जताई नाराजगी, अगली बार तैयारी के साथ आने को कहा
चारा खरीद करने वाले पशुपालकों की सूची उपलब्ध कराने के डीएम ने दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। डीएम संदीप तिवारी ने डेयरी विभाग को जिले में चारा खरीद करने वाले पशुपालकों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कहा कि अगर चारा की मांग ज्यादा है तो उसके लिए बजट की व्यवस्था भी जिला योजना से की जाएगी। वहीं सहायक निदेशक मत्स्य को विभागीय योजनाओं की जानकारी न होने पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए अगली बैठक में पूर्ण तैयारी के साथ आने के निर्देश दिए।
जिला सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने पशुपालन, मत्स्य और डेयरी विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा की। डीएम ने मत्स्य विभाग को हैचरी निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाने और डेयरी विभाग को एनसीडीसी योजना में प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए। बताया गया कि मत्स्य आहार वितरण योजना के अंतर्गत मत्स्य पालकों को 50 प्रतिशत अनुदान दिया जाता है। डेयरी विकास की ओर से संचालित एनसीडीसी योजना में एक यूनिट में दो उन्नत नस्ल की गायों के लिए सामान्य वर्ग को 50 प्रतिशत सब्सिडी तथा एससी, एसटी व महिला को 70 प्रतिशत सब्सिडी दी जाती है। इस मौके पर परियोजना निदेशक आनंद सिंह, प्रभारी मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. पुनीत भट्ट के साथ ही कई अधिकारी मौजूद रहे।