फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Assembly wise allocation of EVMs and VVPATs

Chamoli News: ईवीएम और वीवीपैट का विधानसभावार आवंटन किया

Sat, 23 Mar 2024 12:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sat, 23 Mar 2024 12:34 PM IST
विज्ञापन
Assembly wise allocation of EVMs and VVPATs
गोपेश्वर/रुद्रप्रयाग। लोकसभा चुनाव को लेकर ईवीएम मशीनों का प्रथम रेंडमाइजेशन किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु खुराना की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में एनईसी कक्ष में मशीनों का रेंडमाइजेशन किया गया। पहले चरण में 966 बैलेट यूनिट, 966 कंट्रोल यूनिट और 990 वीवीपैट का रेंडमाइजेशन से विधानसभावार आवंटन किया गया। दूसरे चरण के रेंडमाइजेशन में ईवीएम मशीनों का बूथवार आवंटन किया जाएगा। वहीं रुद्रप्रयाग में जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ गहरवार ने चुनाव ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में वर्चुअल माध्यम से ईवीएम व वीवीपैट का रेंडमाइजेशन किया गया। कहा कि रुद्रप्रयाग व केदारनाथ विस में कुल 362 पोलिंग बूथ हैं। इनके लिए कुल 652 ईवीएम एवं वीवीपैट उपलब्ध कराए हैं, जिसमें 651 ईवीएम-वीवीपैट का उपयोग किया जाएगा। किसी भी स्थिति में मशीनों के खराब होने पर उन्हें तत्काल बदला जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed