{"_id":"58209fd84f1c1bf67eb37fb0","slug":"assembly-session-in-preparation-for-the-busy-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"विस सत्र की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विस सत्र की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर)
Updated Mon, 07 Nov 2016 09:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भराड़ीसैंण में 17 नवंबर से शुरू होने वाले दो दिवसीय विधानसभा सत्र के दौरान पानी की कोई कमी नहीं होगी। दूधातोली से पेयजल लाइन बिछाने का निर्माण कार्य पूरा कर दिया गया है। आवासों और अन्य स्थानों पर पेयजल की आपूर्ति, बिजली, परिवहन आदि सुविधाओं को मुहैया कराने के लिए डीएम ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है।
विज्ञापन
भराड़ीसैंण में बने विधानसभ भवन में होने वाले विधानसभा सत्र की तैयारियों में जिला प्रशासन जुट गया है। डीएम विनोद कुमार सुमन ने कहा कि सत्र के दौरान व्यवस्थाएं चौक चौबंद रहेंगी, जिसके लिए गैरसैंण जोन 3 जोन और 10 सेक्टर में विभाजित किया गया है।
विज्ञापन
जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती के साथ ही अन्य व्यवस्थाओं के लिए नोडल अधिकारियों की तैनाती भी की जाएगी। सभी तैनात अधिकारियों से समन्वय बनाने के लिए समन्वय अधिकारी की तैनाती भी की जाएगी। सत्र के दौरान बीएसएनएल को वाई-फाई और इंटरनेट सेवा सुचारु करने के साथ ही गढ़वाल मंडल विकास निगम को खाने की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
डीएम विनोद कुमार सुमन ने परिवहन विभाग से यातायात सुविधा के साथ-साथ पूर्ति विभाग से रसोई गैस और क्षेत्र के सभी पेट्रोल पंपों पर्र इंधन की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के लिए कहा है।