फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Asphalt is falling apart as soon as it is laid on Karnaprayag-Pokhari road.

Chamoli News: कर्णप्रयाग-पोखरी सड़क पर बिछाते ही उखड़ रहा डामर

Wed, 27 Dec 2023 06:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 27 Dec 2023 06:44 PM IST
विज्ञापन
Asphalt is falling apart as soon as it is laid on Karnaprayag-Pokhari road.
ग्रामीणों ने ईई से की भेंट, मानकों के अनुसार कार्य कराने की उठाई मांग
विज्ञापन

कहा, मानक के अनुसार नहीं हो रहा स्कपर का निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। कर्णप्रयाग-पोखरी सड़क पर चल रहे चौड़ीकरण कार्य में घटिया गुणवत्ता की शिकायतें आ रही हैं। यहां सड़क पर डामरीकरण किया गया लेकिन डामर बिछाते ही उखड़ रहा है। साथ ही स्कपर भी मानक के अनुसार नहीं बनाए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने लोनिवि के ईई से भेंट कर सड़क चौड़ीकरण का कार्य मानकों के अनुसार कराने की मांग की।
स्थानीय विनोद रावत, कर्मवीर सिंह, मनवर और हयात सिंह का कहना है कि इसी वर्ष के शुरुआत में कर्णप्रयाग-पोखरी (25 किमी) सड़क का चौड़ीकरण कार्य शुरू हुआ था और इसके लिए लोनिवि पोखरी को शासन से 18 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए। अब स्थिति यह है कि सड़क पर बिछाया गया डामर उखड़ने लगा है। वहीं वहीं छह माह से सड़क किनारे पड़े मलबे को अभी तक उठाया नहीं जा सका है। आरोप लगाया कि लोनिवि के अधिकारियों की ओर से चौड़ीकरण कार्य की मॉनिटरिंग नहीं की जा रही है, जिससे करोड़ों की धनराशि की बरबादी की जा रही है। इधर, लोनिवि के ईई संजय प्रसाद सिन्हा का कहना है कि डामरीकरण ट्रायल के रूप में हो रहा है। सड़क पर दोबारा डामर बिछाया जाना है। चौड़ीकरण कार्य मानक के अनुसार किया जा रहा है।
विज्ञापन


सिमली गांव के लिए सड़क निर्माण शुरू

कर्णप्रयाग। सिमली गांव के लिए सड़क निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। विधायक अनिल नौटियाल ने बुधवार को विभागीय अधिकारियों के साथ भूमि पूजन किया। विधायक ने कहा कि सिमली गांव के लोग लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे। सड़क न होने से उन्हें सिमली बाजार से करीब एक किलोमीटर पैदल चलना पड़ रहा था। अब करीब 18 लाख रुपये की लागत से सिमली-शैलेश्वर सड़क का निर्माण किया जा रहा है। सड़क निर्माण शुरू होने पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र नेगी, जिला पंचायत सदस्य विनोद नेगी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य समीर मिश्रा, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विक्रम मिंगवाल आदि ने खुशी जताई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


डुमक गांव को सड़क से जोड़ने की मांग

गोपेश्वर। सैंजी लग्गा-मैकोट-डुमक मार्ग का निर्माण जल्द पूरा कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने कहा कि कई बार मांग उठाने के बावजूद सड़क का काम आधा-अधूरा पड़ा है। डुमक गांव के प्रताप सिंह सनवाल, वेदप्रकाश भट्ट, महेंद्र सिंह और राकेश सिंह ने कहा कि यदि शीघ्र सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed