{"_id":"67fe3d3461c91ff5bd0e307e","slug":"arpit-and-divyanshi-top-the-100-meter-race-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-111856-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: 100 मीटर दौड़ में अर्पित और दिव्यांशी अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: 100 मीटर दौड़ में अर्पित और दिव्यांशी अव्वल
Tue, 15 Apr 2025 04:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Tue, 15 Apr 2025 04:34 PM IST
विज्ञापन
फोटो
गोपेश्वर। राजकीय नर्सिंग कॉलेज गोपेश्वर की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता मंगलवार से शुरू हो गई। खेल मैदान में पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट ने खेलों का शुभारंभ किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं से खेल भावना के साथ प्रतिभाग करने का आह्वान किया। कॉलेज के चार ग्रुप को यलो, ब्लू पेंथर, ग्रीन और पर्पल में विभाजित किया गया। 100 मीटर दौड़ में अर्पित-दिव्यांशी ने प्रथम और सक्षम-आईसा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
200 मीटर दौड़ में रक्षित व भारती प्रथम तथा नितिन-अंजना द्वितीय रहे। रिले रेस में यलो हाउस और ग्रीन हाउस, ऊंची कूद में नितिन और आदित्य, बालिका वर्ग में तमन्ना और भूमिका, लेमन रेस में प्रीती और सीमा क्रमश: प्रथम और द्वितीय रहे। प्राचार्य ममता कप्रवाण ने कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक विकास के साथ उनकी टीम भावना को बढ़ावा देते हैं। इस मौके पर थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया, निधि, शालिनी पंवार, प्रियांशु उनियाल, दीक्षा बिष्ट आदि मौजूद रहे। संवाद