फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Army's Surya Devbhoomi Challenge 2.0 competition begins today

Chamoli News: सेना की सूर्य देवभूमि चैलेंज 2.0 प्रतियोगिता आज से

Wed, 15 Apr 2026 06:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 15 Apr 2026 06:04 PM IST
विज्ञापन
Army's Surya Devbhoomi Challenge 2.0 competition begins today
ज्योतिर्मठ। गढ़वाल के हिमालयी क्षेत्र में भारतीय सेना की ओर से सूर्य देवभूमि चैलेंज 2.0 प्रतियोगिता का आयोजन 16 से 20 अप्रैल तक किया जाएगा। 113 किमी लंबी इस यात्रा में तीन केदार शामिल हैं।
विज्ञापन

सेना की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस आयोजन का उद्देश्य साहसिक खेलों के माध्यम से विरासत संरक्षण, पर्यटन और विकास को बढ़ावा देना है। वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत यह आयोजन सीमांत गांवों में रोजगार और पर्यटन को प्रोत्साहित करेगा। इस यात्रा में कल्पेश्वर, रुद्रनाथ और तुंगनाथ शामिल हैं। प्रतियोगिता में 300 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। इसमें 200 पुरुष-महिलाएं और 100 सेवा कर्मी शामिल हैं। विभिन्न आयु वर्ग के लिए 14 लाख रुपये की पुरस्कार राशि रखी गई है। प्रतियोगिता तीन चरणों में होगी। प्रथम दिवस हेलंग से कलगोठ 36 किमी की दूरी, दूसरे दिन कलगोठ से मंडल 39 किमी और तीसरे दिन मंडल से ऊखीमठ 38 किमी की दूरी तय की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed