{"_id":"397ae44d0679fc506e6168a3b97b8ad4","slug":"archelogical-team-faced-peoples-agression-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरातत्व विभाग की टीम ने झेला लोगों का आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरातत्व विभाग की टीम ने झेला लोगों का आक्रोश
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
Updated Fri, 05 Jun 2015 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़वाल के सबसे बड़े मंदिरों में शुमार गोपीनाथ मंदिर का निरीक्षण करने पहुंची भारतीय पुरातत्व विभाग की टीम को स्थानीय लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। लोगों ने मंदिर में इर्द-गिर्द आवासीय भवनों के निर्माण और सुधारीकरण कार्य की प्रक्रिया को आसान बनाने की मांग की।
विज्ञापन
गोपीनाथ मंदिर के संरक्षण का जिम्मा भारतीय पुरातत्व विभाग के पास है। इसके लिए टीम समय-समय पर आकर यहां का निरीक्षण करती है। शुक्रवार को सुबह 11 बजे पुरातत्व विभाग के अधिकारी गोपीनाथ मंदिर के निरीक्षण को पहुंचे तो स्थानीय लोग भी यहां इकट्ठे हो गए।
विज्ञापन
स्थानीय निवासी गोपाल दत्त भट्ट, जगदंबा प्रसाद भट्ट, प्रमोद बिष्ट, अशोक बिष्ट, चंद्रप्रकाश भट्ट, महेंद्र नेगी, कुशलानंद भट्ट और नवल भट्ट का कहना है कि पुरातत्व विभाग की ओर से मंदिर के आसपास सुधारीकरण कार्यों पर रोक लगाई गई है।
विज्ञापन
ऐसे में हमें निजी भूमि पर भी निर्माण कार्य और सुधारीकरण कार्य नहीं करने दिया जा रहा है। छोटे-छोटे निर्माण कार्यों के लिए भी विभागीय संस्तुति लेने की बात कह रहे हैं।
संस्तुति न लेने की सूरत में नोटिस थमाए जा रहे हैं। इस पर पुरातत्व विभाग के अधीक्षक वसंत कुमार ने कहा कि नियमानुसार ही निर्माण कार्य में विभागीय कार्रवाई अमल में ली जा रही है। स्थानीय लोगों की समस्याओं को उच्च अधिकारियों के सामने रखा जाएगा। पुरातत्व विभाग के अधीक्षक के साथ तीन अन्य लोग भी शामिल थे।