फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Ansnkari admitted to hospital

अनशनकारी को अस्पताल में भर्ती कराया

Mon, 22 Aug 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कर्णप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला कर्णप्रयाग Updated Mon, 22 Aug 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन

पांच साल पहले उच्चीकृत हुए राजकीय इंटर कालेज हरगढ़ में प्रवक्ताओं के पदों का सृजन और नियुक्ति की मांग को लेकर ग्रामीणों का आमरण अनशन तीसरे दिन सोमवार को भी जारी रहा। इस दौरान स्वास्थ्य परीक्षण करने पहुंचे चिकित्सकों ने शनिवार से भूखहड़ताल पर बैठे खीम सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कर दिया। अब आंदोलन के समर्थन में तीन और ग्रामीण भूख हड़ताल पर बैठ गए।

विज्ञापन


वर्ष 2011 में उच्चीकृत हुए राजकीय इंटर कालेज हरगढ़ में पांच साल में भी प्रवक्ता के पदों का सृजन नहीं हो पाया। ऐसे में स्कूल में प्रवक्ता पद पर शिक्षकों की तैनाती नहीं हो पाई। ग्रामीणों का कहना है कि हाईस्कूल स्तर पर भी दो शिक्षकों के पद रिक्त हैं। आंदोलनकारियों ने कहा कि वर्तमान में स्कूल में कक्षा छह से 12 तक 243 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं, लेकिन शिक्षक नहीं होने से छात्र-छात्राओं की पढ़ाई चौपट हो गई है।
विज्ञापन


सोमवार को डा. मनीभूषण पंत ने आंदोलनकारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान खीम सिंह के स्वास्थ्य में गिरावट को देखते हुए उन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया, जिसके बाद अन्य आमरण अनशनकारी ध्यान सिंह के समर्थन में दो अन्य ग्रामीण राजेंद्र सिंह और देव सिंह भूखहड़ताल पर बैठ गए। इस दौरान धरनास्थल पर पूर्व विधायक अनिल नौटियाल और स्थानीय भाजपा नेता रामचंद्र गौड़ भी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि जब तक मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। आंदोलन को समर्थन देने वालों में देवकी देवी, कुंती देवी, मन्ना देवी, पार्वती देवी, कस्तूरा देवी, खिमुली देवी, मान सिंह, आलम सिंह आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed