फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Another dead body found in Sumna, 11 dead

सुमना में एक और शव मिला, 11 हुई मरने वालों की संख्या

Sun, 25 Apr 2021 09:28 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 09:28 PM IST
विज्ञापन
Another dead body found in Sumna, 11 dead
आपदा प्रभावित सुमना-2 इलाके में रविवार को भी रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी रहा। रेस्क्यू के दौरान सुबह घटना स्थल से एक और शव बरामद किया गया, जिसके बाद मृतकों की संख्या 11 हो गई है। बरामद किए शव की पहचान राहुल कंवर के रूप में की गई है।
विज्ञापन

वायु सेना के दो हेलीकॉप्टर द्वारा सुमना से 11 शव रेस्क्यू कर जोशीमठ लाए गए हैं। अभी भी प्रभावित क्षेत्र में सात मजदूर लापता चल रहे हैं। इन मजदूरों की सेना के जवानों द्वारा ढूंढखोज की जा रही है। सुरक्षित बचे 384 मजदूरों को सेना कैंप में शरण दी गई है। वहीं, सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा जोशीमठ-मलारी हाईवे पर मलारी से आगे बिछी बर्फ को हटाने का काम भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को देर शाम सुमना-2 इलाके में भारी हिमस्खलन से बीआरओ के दो कैंप तहस-नहस हो गए थे। हादसे में 11 मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि 7 मजदूर घायल हैं। सेना के जवानों द्वारा रात को ही रेस्क्यू कर 384 मजदूरों को सुरक्षित बचा लिया गया था। शनिवार को सेना की ओर सेे दो हेलीकॉप्टर प्रभावित क्षेत्र में लगाए गए और घायलों को हेलीकॉप्टर से लाकर सेना अस्पताल जोशीमठ में भर्ती किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को सुबह आठ बजे से ही सुमना में लापता मजदूरों की सेना के जवानों ने ढूंढखोज शुरू कर दी थी। इस दौरान बर्फ में ढका एक शव बरामद किया गया, जिसके बाद सभी 11 शवों को हेलीकॉप्टर के जरिए जोशीमठ पहुंचाया गया है। चमोली की जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया और पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान लगातार जोशीमठ में रेस्क्यू ऑपरेशन की मॉनेटरिंग कर रहे हैं। जोशीमठ में शवों के पोस्टमार्टम के लिए शव वाहन सहित पोस्टमार्टम टीम तैनात की गई है। जिलाधिकारी ने परिजनों को शवों की सुपुर्दगी करने तथा सभी मृतकों का शीघ्र मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश स्थानीय प्रशासन को दिए हैं।
जिलाधिकारी ने बताया कि सुमना में 384 लोग सुरक्षित मिले हैं और 11 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। जोशीमठ में सेना अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रहे 7 घायलों में से दो घायलों को देहरादून रेफर कर दिया गया है।

आंधी-तूफान के कारण नहीं उतर पाया हेलीकॉप्टर
जोशीमठ। आपदा प्रबंधन अधिनियम के अंतर्गत क्षति का आंकलन करने के लिए रविवार को जोशीमठ हेलीपैड से आईजी एसए मुर्गेशन, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, एसडीएम सहित राजस्व टीम ने हेलीकॉप्टर से घटना स्थल पर पहुंचने का प्रयास भी किया, लेकिन आंधी-तूफान और मौसम खराब होने के कारण हेलीकॉप्टर नहीं उतर पाया। संवाद
सुमना में मरे सभी 11 मजदूर झारखंड के
तारनी सिंह पुत्र देव नारायण सिंह, निवासी झारखंड
मनोज थांदर पुत्र ऐला थांदर, निवासी झारखंड
रोहित सिंह पुत्र राबिन सिंह, निवासी झारखंड
नियारन कंडुलना पुत्र डेनयामिन कंडुलना, निवासी झारखंड
पॉल कंडुलना पुत्र डेनयामिन कंडुलना, निवासी झारखंड
हनूक कंडुलना पुत्र पटरास, निवासी झारखंड
साजेन कंडुलना पुत्र जेम्स कंडुलना निवासी झारखंड,
मासी दास मार्की पुत्र जोन मार्की, निवासी झारखंड
राहुल कुमार पुत्र गोवर्धन कंवर, निवासी झारखंड
निर्मल सैंदिल पुत्र विलियम सैंदिल, निवासी झारखंड
सुखराम मुंडा पुत्र नारायन मुंडा, निवासी झारखंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed