{"_id":"66f15d1ed6bc2cb95203bafe","slug":"anju-sati-of-karnaprayag-became-mrs-uttarakhand-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-109218-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: कर्णप्रयाग की अंजू सती बनीं मिसेज उत्तराखंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: कर्णप्रयाग की अंजू सती बनीं मिसेज उत्तराखंड
Mon, 23 Sep 2024 05:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 23 Sep 2024 05:50 PM IST
विज्ञापन
फोटो
कर्णप्रयाग। नगर के देवतोली निवासी अंजू सती ने दिल्ली में आयोजित ब्यूटी कांटेस्ट में मिसेज उत्तराखंड का खिताब जीता है। अंजू सती अब दिसंबर माह में होने वाले राष्ट्रीय स्तर के कांटेस्ट में प्रतिभाग करेंगी। कांटेस्ट में देशभर से 25 प्रतिभागियों ने शिरकत की थी जिसमें 5 प्रतिभागी उत्तराखंड से शामिल हुए।
अंजू सती के पति डाॅ. नरेश सती ने बताया कि महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में काम करने वाली संस्था प्राइड ऑफ इंडिया ने कांटेस्ट का आयोजन किया था। विभिन्न चरणों में हुए कार्यक्रम के तहत 22 सितंबर को दिल्ली के एक होटल में राज्य स्तरीय कांटेस्ट आयोजित किया गया। इसमें टैलेंट सहित कई राउंड आयोजित किए गए। डाॅ. सती ने बताया कि कांटेस्ट में शामिल हुई उत्तराखंड के पांच प्रतिभागियों में से अंजू सती मिसेज उत्तराखंड चुनी गईं। डाॅ. नरेश सती का मुख्य बाजार में क्लीनिक है। संवाद