फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Angry traders demand capture of thieves and increase police patrol

नाराज व्यापारियों ने चोरों को पकड़ने और पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की

Mon, 05 Aug 2019 05:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2019 05:39 PM IST
विज्ञापन
Angry traders demand capture of thieves and increase police patrol
इंटर कॉलेज गेट के सामने एक दुकान का पिछला दरवाजा तोड़कर चोरों ने नकदी और सामान चुरा लिया। दुकान स्वामी की तहरीर पर पुलिस ले अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं एक अन्य दुकान में भी चोरी का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी गिरीश चंद्र शर्मा ने बताया कि घटगाड़ (कर्णप्रयाग) निवासी हुकम सिंह पंवार ने तहरीर में बताया कि उनकी इंटर कॉलेज गेट के सामने मुकुल डेली नीड्स के नाम से दुकान है। रविवार रात को वे दुकान बंद कर घर चले गए। सोमवार सुबह जब वह आए तो दुकान का पिछला दरवाजा टूटा मिला। हुकम सिंह ने दुकान के अंदर रखे 25 हजार रुपये सहित अन्य सामान चोरी होने की रिपोर्ट लिखाई है। इसके अलावा पास में ही कुंदन सिंह की दुकान में भी चोरी का प्रयास किया गया। व्यापारी रघुनाथ बुटोला, जगदीश चिनवान, संपूर्णानंद डिमरी, मोहन प्रसाद, भूपेंद्र गुसाईं आदि ने थानाध्यक्ष से रात्रि गश्त कर चोरों को पकड़ने की मांग की। थाना प्रभारी गिरीश चंद्र शर्मा ने कहा कि मामले की जांच एसआई विजय प्रकाश कर रहे हैं। जल्द चोरों को पकड़ लिया जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed