फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Anger rally taken out in Gairsain, demand for restoration of old pension raised unanimously

Chamoli News: गैरसैंण में निकाली आक्रोश रैली, एक स्वर में उठी पुरानी पेंशन बहाली की मांग

Thu, 10 Apr 2025 07:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 10 Apr 2025 07:06 PM IST
विज्ञापन
Anger rally taken out in Gairsain, demand for restoration of old pension raised unanimously
गैरसैंण में पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद ​शिक्षक और कर्मचारी।
फोटो
विज्ञापन

सैकड़ों कर्मचारी हुए एकजुट, एक मई को दिल्ली में करेंगे विशाल प्रदर्शन
कहा-सांसदों, विधायकों की पेंशन बढ़ रही, कर्मचारियों को नहीं दे रहे ज्यादा पेंशन
एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गैरसैंण। पुरानी पेंशन की मांग को लेकर विभिन्न कर्मचारी, शिक्षक एकजुट हुए और आक्रोश रैली निकालकर प्रदर्शन किया। सैकड़ों कर्मचारियों ने जीआईसी खेल मैदान से लोनिवि गेस्ट हाउस से तहसील बैंड होते हुए रामलीला मैदान तक रैली निकाली और एक आवाज में पुरानी पेंशन बहाली की मांग उठाई। इसके बाद एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। शिक्षक, कर्मचारियों ने कहा कि मांग पूरी न होने पर आगामी एक मई को दिल्ली में जंतर मंतर पर विशाल प्रदर्शन किया जाएगा।

बृहस्पतिवार को एनएमओपीएस (नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम) से जुड़े कर्मचारी संगठनों और शिक्षकों ने राजकीय इंटर कॉलेज के खेल मैदान में विशाल जनसभा का आयोजन किया। जनसभा में एनएमओपीएस के प्रदेश अध्यक्ष जीतमणि पैन्यूली ने कहा कि सरकार लगातार सांसदों, विधायकों व पूर्व विधायकों के वेतन, पेंशन और भत्तों में बढ़ोतरी कर रही है और कर्मचारियों को पेंशन देने से सरकार पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। कहा कि राजस्थान, हिमाचल और अन्य राज्यों में पुरानी पेंशन बहाल हो चुकी है लेकिन उत्तराखंड सरकार मांग पूरी नहीं कर रही है। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ चमोली के अध्यक्ष दिगंबर सिंह नेगी ने कहा कि ये लड़ाई हमारी सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक न्याय की है। एनएमओपीएस के चमोली जिलाध्यक्ष मोहन रावत ने कहा कि पुरानी पेंशन की मांग के विपरीत एनपीएस ओर यूपीएस को कतई स्वीकार नहीं किया जाएगा। जनसभा के बाद कर्मचारियों ने राजकीय इंटर कॉलेज के क्रीड़ा मैदान से डाकबंगला रोड होते हुए गैरसैंण के मुख्य बाजार तक एक विशाल रैली निकालकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। रैली में सैकड़ों कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में महिला एनएमओपीएस प्रांतीय अध्यक्ष उर्मिला द्विवेदी, एसएस राणा जिलाध्यक्ष रुद्रप्रयाग, मीनाक्षी कृति जिलाध्यक्ष नैनीताल, सुख देव सैनी जिलाध्यक्ष हरिद्वार, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, मुकेश रतूड़ी, प्रदेश महामंत्री, भोला दत्त सिरस्वाल, ब्लॉक अध्यक्ष गैरसैंण कमलेश कुमार पांडेय, सोशल मीडिया प्रभारी, गोविंद मेहता, सबल सिंह रावत प्रदेश अध्यक्ष वाहन चालक संघ, दिनेश चौहान, सूर्या सिंह पंवार, जगमोहन रावत और अंकित चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed