{"_id":"592c50194f1c1b5163bdb7b0","slug":"anger-at-the-notice-of-tender-for-contracts","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेके के लिए टेंडर करने की सूचना पर गुस्साईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेके के लिए टेंडर करने की सूचना पर गुस्साईं
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली
Updated Mon, 29 May 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
52 दिनों से लगातार आंदोलन के बावजूद ब्लाक मुख्यालय पर आबकारी विभाग की ओर से ठेके के टेंडर किए जाने की सूचना पर महिलाएं भड़क गईं। महिलाओं ने बाजार में नारेबाजी करते हुए आबकारी विभाग, जिला प्रशासन और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने सीएम को भेजे ज्ञापन में शराब के ठेके निरस्त करने की मांग की। चेतावनी दी यदि ब्लाक मुख्यालय पर अंग्रेजी शराब का ठेका संचालित किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
ब्लाक को शराब मुक्त करने के लिए महिलाएं आठ अप्रैल से धरना दे रही हैं। महिलाओं के विरोध के कारण प्रशासन को शराब का ठेका सील और 10 मई को ठेका हटाना पड़ा था। अब प्रशासन ने शराब के ठेके का टेंडर कर दिया है।
विज्ञापन
इससे नाराज महिलाओं ने प्रधान संगठन के साथ मिलकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में ब्लाक प्रमुख उर्मिला बिष्ट, संघर्ष समिति के अध्यक्ष हीरा देवी पागंती, प्रधान संघ अध्यक्ष पुष्कर फर्स्वाण, उपाध्यक्ष गंगा सिंह, महासचिव हीरा राम, चंद्र मोहन मिश्रा, मोहनी, मधुवाला, कमला राणा, हिमांती बिष्ट, कलावती परिहार, पुष्पा मिश्रा, पार्वती देवी, राधा देवी, लक्ष्मी, रेबती देवी, पुष्पा देवी, कमला देवी और बसंती सहित कई महिलाएं शामिल हुईं।
विज्ञापन