फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Anganwadi worker organization entrusted to Vimala Garola

विमला गैरोला को सौंपी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संगठन की जिम्मेदारी

Thu, 16 Jan 2020 09:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi worker organization entrusted to Vimala Garola
चमोली जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संगठन की नई जिलाध्यक्ष का चयन किया गया। सर्वसम्मति से विमला गैरोला को जिलाध्यक्ष बनाया गया, जबकि अनीता नेगी को दशोली ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। नव नियुक्त अध्यक्ष ने 18 जनवरी को जिला मुख्यालय में मांगों के समर्थन में रैली व डीएम कार्यालय का घेराव की घोषणा की है।
विज्ञापन

24 दिसंबर से विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलनरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में आपसी सहमति न बनने पर जिलाध्यक्ष आशा थपलियाल ने सात जनवरी को बाल विकास अधिकारी को लिखित रूप से आंदोलन स्थगित कर दिए जाने की बात कही थी, जबकि विकास खंड मुख्यालयों पर आंदोलन जारी था। जिलाध्यक्ष के आंदोलन स्थगित करने वाले निर्णय पर कार्यकर्ताओं में असंतोष के स्वर मुखर होने लगे थे। कार्यकर्ताओं का विरोध झेल रही जिलाध्यक्ष आशा थपलियाल ने इस्तीफा दे दिया साथ ही दशोली की ब्लॉक अध्यक्ष बिंदु भट्ट ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया। अब कार्यकर्ताओं ने बैठक कर नए जिलाध्यक्ष के रूप में विमला गैरोला व ब्लाक अध्यक्ष दशोली के रूप में अनीता नेगी को जिम्मेदारी सौंपी। ब्यूरो
विज्ञापन

शोभा बनीं कर्णप्रयाग ब्लाक अध्यक्ष
कर्णप्रयाग। मानदेय बढ़ाने सहित अन्य मांगों को लेकर तहसील परिसर कर्णप्रयाग में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना-प्रदर्शन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। नाराज कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक सभी मांगें नहीं मानी जातीं आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान कर्णप्रयाग ब्लॉक की आंगनबाड़ी संगठन की अध्यक्ष उर्मिला डिमरी की ओर से इस्तीफा देने के बाद शोभा को ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया। गीता खंडूड़ी को उपाध्यक्ष, पुष्पा देवी को कोषाध्यक्ष, कुसुम देवी को सचिव, दीपा खत्री को व्यवस्थापक, आशा बुटोला को पथ प्रदर्शक चुना गया। इस मौके पर लीला, सरिता, ऊषा, रेखा, सुमन जयंती, गीता, रंजना, ज्योति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नारायणबगड़ में भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना 16वें दिन भी जारी रहा। उन्होंने मांगों के समर्थन में सरकार के विरोध में नारेबाजी की। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष मीरा बिष्ट, दीपा नेगी, बीना बुटोला, विमला बुटोला, नंदी बुटोला, मंजू रावत, मांगुली परिहार और आशा देवी आदि मौजूद थे। संवाद

कार्यकर्ताओं से काम पर लौटने की अपील
नई टिहरी। मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक रूहेला ने करीब एक माह से कार्य बहिष्कार पर चल रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं से जनहित को देखते हुए काम पर लौटने की अपील की है। उन्होंने बताया कि गर्भवती, धात्री महिलाओं, छह वर्ष के बच्चों के हित को देखते हुए कार्यकर्ताओं को कार्यबहिष्कार को समाप्त काम पर लौटना चाहिए, जिससे जरूरतमंदों को विभागीय योजनाओं का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed