फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Amit Mishra becomes ABVP's state co-minister

अमित मिश्रा बने एबीवीपी के प्रांत सह मंत्री

Wed, 12 Jan 2022 08:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 08:06 PM IST
विज्ञापन
Amit Mishra becomes ABVP's state co-minister
गोपेश्वर के अमित मिश्रा बने एबीवीपी के प्रांत सह मंत्री। - फोटो : GOPESHWAR
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सक्रिय कार्यकर्ता अमित मिश्रा को संगठन का प्रांत सहमंत्री बनाया गया है। साथ ही आयुष हटवाल को जिला संयोजक बनाया गया है। संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी में चमोली जिले को प्रतिनिधित्व मिलने से कार्यकर्ताओं में उत्साह है। दोनों पदाधिकारियों का गोपेश्वर और कर्णप्रयाग में एबीवीपी और भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
विज्ञापन

अमित मिश्रा ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का प्रांतीय अधिवेशन श्रीनगर गढ़वाल में हुआ था, जिसमें नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। श्रीनगर से लौटने पर अमित मिश्रा और आयुष हटवाल का व्यापार संघ अध्यक्ष अंकोला पुरोहित, भाजपा के जिला मंत्री नवल भट्ट, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष चंद्रकला तिवारी, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष दीपक भट्ट आदि ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed