फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Allotment of 13 shops in Chamoli and four in Rudraprayag

चमोली में 13 और रुद्रप्रयाग में चार दुकानों का आवंटन

Thu, 19 Mar 2020 10:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Allotment of 13 shops in Chamoli and four in Rudraprayag
जिले में शराब की दुकानों का बृहस्पतिवार को लॉटरी प्रक्रिया से आवंटन किया गया। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया की अध्यक्षता में गठित समिति ने कलक्ट्रेट सभागार में लॉटरी से 13 शराब की दुकानें आवंटित की गईं। जिला आबकारी अधिकारी दीपाली शाह ने बताया कि इन दुकानों से 56 करोड़, 87 लाख, 87 हजार, 108 रुपये का राजस्व प्राप्त होगा। इन दुकानों के लिए जिला आबकारी विभाग को 130 आवेदन मिले थे। जिले में शराब की कुल 15 दुकानें हैं। कर्णप्रयाग और चमोली में दुकानों के लिए कोई भी आवेदन न मिलने के कारण इनका आवंटन नहीं हो सका है। इन दुकानों के लिए अब 23 मार्च को द्वितीय चरण में आवंटन किया जाएगा। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी एमएस बर्निया और एसडीएम बुशरा अंसारी के साथ ही अन्य अधिकारी मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन

चार दुकानों का आवंटन, पांच का नवीनीकरण
रुद्रप्रयाग। जिले में चार अंग्रेजी शराब की दुकानें आवंटित की गईं जबकि पांच दुकानों को नवीनीकरण किया गया। सतेराखाल की दुकान के लिए 23 मार्च को लाटरी प्रक्रिया होगा। आबकारी विभाग ने जिले में वर्ष 2020-21 के लिए जिले में 48 करोड़ राजस्व प्राप्त करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

डीएम मंगेश घिल्डियाल की अध्यक्षता में शराब की दुकानों की लाटरी प्रक्रिया शुरू हुई। जिले में कुल दस अंग्रेजी शराब की दुकानें संचालित की जा रही हैं, जिसमें से चार दुकानों के लिए कुल 34 आवेदन आए। रुद्रप्रयाग के लिए 14, काकडागाड के लिए 9, तिलवाड़ा के लिए 10 व मयाली के लिए 1 आवेदन मिला। इन चार दुकानों को लाटरी के माध्यम से आवंटन किया, जबकि नगरासू खांकरा, बसुकेदार, विजयनगर व खेडाखाल दुकानें नवनीकरण के आधार के दी गईं। इस मौके पर जिला आबकारी अधिकारी केपी सिंह, एसपी नवनीत सिंह, एडीएम अरविंद पांडे, आबकारी निरीक्षक एनएस मार्तोलिया समेत विभागीय कर्मचारी व आवदेक उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पौड़ी में 31 दुकानें बांटी
पौड़ी। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में शराब की दुकानों का आवंटन किया गया। लॉटरी के माध्यम से आवंटित दुकानों से 85 करोड़ 61 लाख 90 हजार रुपये का राजस्व प्राप्त होगा। जिला आबकारी अधिकारी राजेंद्र लाल ने बताया कि जिले में शराब की कुल 43 दुकानें हैं। इनमें 7 दुकानों का नवीनीकरण किया गया है। संस्कृति भवन प्रेक्षागृह में कड़ी सुरक्षा के बीच 31 दुकानों का आवंटन किया गया, जबकि शेष 5 दुकानों का आवंटन द्वितीय चरण में 23 मार्च को होगा। इस दौरान एसएसपी दलीप सिंह कुंवर, एडीएम डा. एसके बरनवाल, एएसपी पीके राय, सीओ सदर वंदना वर्मा, तहसीलदार हरिमोहन खंडूड़ी, सीओ संचार अनूप काला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed