{"_id":"683447ef729eab40530b15b2","slug":"akshita-first-in-painting-anshu-first-in-essay-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-112632-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: चित्रकला में अक्षिता, निबंध में अंशु प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: चित्रकला में अक्षिता, निबंध में अंशु प्रथम
Mon, 26 May 2025 04:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 26 May 2025 04:22 PM IST
विज्ञापन
फोटो
गोपेश्वर। राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय नेल कुड़ाव में आयुष विभाग और जिला अस्पताल गोपेश्वर के आयुष विंग की ओर से योग विषय पर चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने योग विषय पर अपने विचारों को सुंदर चित्रों एवं प्रभावशाली शब्दों के माध्यम से प्रस्तुत किया। चित्रकला में अक्षिता ने प्रथम, अभिषेक ने द्वितीय और भानु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि निबंध में अंशु प्रथम, अनामिका द्वितीय व समीर तृतीय रहे। कार्यक्रम में आयुष विंग के डॉ. विपुल बर्त्वाल और फार्मेसी अधिकारी रविंद्र राणा, सूरज गोस्वामी, प्रधानाचार्य रुद्र सिंह राणा, शिक्षक सुरेश चंद्र पुजारी, रेखा जोशी और प्रमिला बिष्ट आदि मौजूद रहे। सभी विजेताओं को आयुष विंग की ओर से स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। संवाद