{"_id":"fe0912e7c2c68254ed855fdc3bf3e61f","slug":"aggressive-people-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘आप’ का भड़का गुस्सा तो ईई ने मांगी माफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘आप’ का भड़का गुस्सा तो ईई ने मांगी माफी
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
Updated Tue, 01 Dec 2015 08:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदरीनाथ हाईवे को नैनीताल हाईवे से जोड़ने के लिए मुख्य बाजार में पिंडर नदी पर निर्माणाधीन पुल के धीमी गति से हो रहे निर्माण पर गुस्साए आप पार्टी ने लोनिवि का एक घंटे तक घेराव किया।
विज्ञापन
यह देख लोनिवि के ईई कार्यालय से चले गए जिससे गुस्साए आप कार्यकर्ता नैनीताल हाईवे पर ही बैठ गए। इससे 40 मिनट तक हाईवे बाधित रहा। बाद में मौके पर पहुंचे ईई की ओर से माफी मांगे जाने के बाद आप कार्यकर्ता माने और हाईवे सुचारु किया।
विज्ञापन
मंगलवार को आप के विधानसभा प्रभारी देवी प्रसाद मैखुरी की अगवानी में आप कार्यकर्ता पुल निर्माण को लेकर सड़क पर उतर गए।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि जैसे ही जुलूस कार्यालय परिसर पहुंचा तभी लोनिवि के ईई अपने कार्यालय से चले गए। उनके पीछे आप कार्यकर्ता भी हाईवे तक भागे और हाईवे जाम कर दिया।
विज्ञापन
इससे लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ीं। ईई मौके पर पहुंचे और माफी मांगने के बाद प्रदर्शनकारियों ने जाम तो खोल दिया लेकिन इसके बाद लोनिवि कार्यालय का घेराव शुरू किया।
इस दौरान टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष मदन मोहन नवानी, बीरेंद्र मिंगवाल, आप के पूर्व संयोजक भगवती प्रसाद, पुष्कर सिंह, सुदर्शन, राजकुमार, व्यापार संघ अध्यक्ष कुशल बिष्ट, महामंत्री बृजेश सिंह, उमेश खंडूड़ी, पंकज डिमरी आदि ने कहा कि पुल निर्माण के लिए लगातार आंदोलन के बावजूद विभाग पुल अभी तक नहीं बना पाया है। निर्माण के तीन सालों में पुल की लागत चार करोड़ से आठ करोड़ पहुंच गई है।
ईई जेपी रतूड़ी ने दस दिनों में पुल का निर्माण कार्य शुरू करने की बात कही और 31 मई 2016 तक पुल का काम पूरा करने का आश्वासन दिया। एक बजे तक घेराव के बाद एसडीएम केएन गोस्वामी को ज्ञापन देकर घेराव खत्म किया। प्रदर्शन करने वालों में मनोज डिमरी, परशुराम जोशी, बीरेंद्र चौहान, भीम सिंह रावत, अनिल कुंवर और रणवीर सिंह आदि शामिल थे।