फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   After Auli, 80 percent hotels of Joshimath are full

Chamoli News: औली के बाद जोशीमठ के 80 प्रतिशत होटल फुल, बर्फबारी के भी आसार

Sat, 30 Dec 2023 08:17 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 30 Dec 2023 08:17 PM IST
विज्ञापन
After Auli, 80 percent hotels of Joshimath are full
नए साल का जश्न मनाने के लिए औली पूरी तरह से तैयार है। यहां लगभग सारे होटल व होम स्टे बुक हो चुके हैं। जिन लोगों को यहां रूम नहीं मिल रहे वह अब जोशीमठ का रुख कर रहे हैं। ऐसे में अब जोशीमठ में भी भारी संख्या में बुकिंग आने लग गई हैं। अब पर्यटकों को बर्फबारी का इंतजार है। शनिवार दोपहर बाद अचानक बादल छाने से नए साल पर बर्फबारी के आसार बनते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

औली में शनिवार को पर्यटकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रबंधक प्रदीप मंद्रवाल ने बताया कि नए साल को लेकर औली में बुकिंग पूरी हो चुकी है। निगम के जोशीमठ स्थित होटल में भी 80 प्रतिशत तक बुकिंग आ चुकी है। स्थानीय होटल व्यवसायी सुभाष डिमरी ने बताया कि जोशीमठ के होटलों में बुकिंग फुल हो चुकी है। नए साल के जश्न को लेकर पर्यटकों के लिए गढ़वाली व्यंजनों के साथ संगीत की भी व्यवस्था की गई है। कई जगह पर कैंप फायर के भी इंतजाम हैं। सभी की निगाह आसमान पर है, जिस तरह से शनिवार को मौसम ने करवट बदली है उससे बर्फबारी के आसान बन रहे हैं। अगर बर्फबारी होती है तो नए साल के जश्न का आनंद दो गुना हो जाएगा।
विज्ञापन


वहीं औली में चीयर लिफ्ट प्रभारी दीपक डिमरी ने बताया कि औली में हर दिन 1500 के करीब पर्यटक चीयर लिफ्ट का आनंद ले रहे हैं। थर्टी फर्स्ट और नए साल पर यह संख्या और भी बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




नगर पालिका जगह-जगह पर जलाएगी अलाव

नगर पालिका जोशीमठ की ओर से नए साल के जश्न के लिए आने वाले पर्यटकों को ठंड से राहत दिलाने के लिए जगह-जगह पर अलाव जलाने की व्यवस्था की गई है। पालिका के अधिशासी अधिकारी भारत भूषण ने बताया कि पालिका के पास 40 क्विंटल लकड़ी मौजूद है। नगर में तीन जगह पर अलाव जलाए जा रहे हैं। नए साल को लेकर औली में भी विभिन्न जगह पर अलाव की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed