फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Administration removed encroachment in Vana village

वांण गांव में प्रशासन ने हटवाया अतिक्रमण

Wed, 10 Jun 2020 09:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
Administration removed encroachment in Vana village
ग्राम पंचायत वांण की वन पंचायत भूमि पर 56 लोगों की ओर से कब्जा करने की शिकायत पर प्रशासन मौके पर पहुंचा। राजस्व/रेगुलर पुलिस और वन विभाग के कर्मचारियों ने वांण में अतिक्रमण हटाया। अधिकारियों ने कहा कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। कब्जा करने वाले लोगों की सूची तैयार कर नोटिस भेजा जाएगा।
विज्ञापन

कानूनगो सुजान सिंह नेगी ने बताया कि वांण के कई ग्रामीणों ने एसडीएम को पत्र लिखकर 56 लोगों की ओर से वन पंचायत की भूमि पर अवैध रूप से घेर-बाड़ की शिकायत की थी। कहा था कि यहां मकान, गोशालाएं बनाई हैं और अतिक्रमण करके रास्ते भी बंद कर दिए गए हैं। अतिक्रमण की गई भूमि पर खेती भी की जा रही है। शिकायत पर बुधवार को राजस्व पुलिस, रेगुलर पुलिस व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मौजूदगी में वांण गांव पहुंचकर घेर-बाड़ को हटाया। अतिक्रमण हटाने गई टीम में कानूनगो सुजान सिंह नेगी, डिप्टी रेंजर टीएस बिष्ट, बलवंत खत्री, पटवारी प्रमोद नेगी, पूनम, रीता, प्रधान पुष्पा देवी, महिपत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed