फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Administration reached Dumak village for talks with villagers, villagers did not agree

Chamoli News: ग्रामीणों से वार्ता के लिए डुमक गांव पहुंचा प्रशासन

Tue, 09 Jan 2024 07:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 09 Jan 2024 07:45 PM IST
विज्ञापन
Administration reached Dumak village for talks with villagers, villagers did not agree
फोटो-
विज्ञापन

तहसील और पीएमजीएसवाई के अधिकारियों ने आपसी समन्वय पर दिया जोर

ग्रामीण पुराने एलाइनमेंट के आधार पर ही निर्माण शुरू करने की मांग पर अड़े
संवाद न्यूज एजेंसी-

जोशीमठ। सैंजी लग्गा मैकोट-डुमक-कलगोठ सड़क के निर्माण की मांग को लेकर क्रमिक अनशन कर रहे ग्रामीणों से वार्ता के लिए जोशीमठ तहसील व पीएमजीएसवाई के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को आपसी समन्वय बनाकर सड़क निर्माण कार्य में सहयोग का आग्रह किया। वहीं ग्रामीणों ने वर्तमान एलाइनमेंट को निरस्त कर सड़क निर्माण का काम वर्ष 2019 में हुए एलाइनमेंट के आधार पर ही शुरू करने की मांग उठाई।


सड़क की मांग को लेकर एक जनवरी से डुमक गांव के ग्रामीण गांव में ही क्रमिक धरना दे रहे हैं। कई बार जिला प्रशासन की ओर से ग्रामीणों को वार्ता के लिए बुलाया गया लेकिन ग्रामीणों ने सड़क का एलाइनमेंट बदलने के बाद ही अधिकारियों से वार्ता करने का एलान किया। मंगलवार को जोशीमठ के राजस्व निरीक्षक विजय सिंह डुंगरियाल और राजस्व उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह के साथ पीएमजीएसवाई के सहायक अभियंता सचिन नौटियाल व अवर अभियंता अंकित बिष्ट ग्रामीणों से वार्ता करने पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की मांग को उच्च अधिकारियों के सम्मुख रखने, सड़क निर्माण में आ रही अड़चनों को दूर करने व गांव की अन्य समस्याओं पर भी रिपोर्ट तैयार करने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने एलान किया कि सड़क निर्माण कार्य शुरू होने के बाद ही आंदोलन समाप्त किया जाएगा। इसके बाद अधिकारी लौट गए। वहीं, ग्रामीणों की पदयात्रा मंगलवार को स्यूंण गांव से लुदाऊं और सुरेंडा गांव में पहुंची। जहां 18 जनवरी को जिला मुख्यालय पर रैली आयोजित करने पर चर्चा हुई। बुधवार को पदयात्रा झड़ेता गांव पहुंचेगी। इस मौके पर प्रेम सिंह सनवाल, राजेंद्र सिंह, लक्ष्मण सिंह सनवाल, सूरज सिंह, कुंवर सिंह, मनीष, आनंद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed