फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   ADM orders investigation of Kharia mining in Ghuni village

घूनी गांव में खड़िया खनन का विरोध, एडीएम ने दिए जांच के आदेश

Thu, 23 Jan 2020 10:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
ADM orders investigation of Kharia mining in Ghuni village
घाट ब्लाक के घूनी गांव में जेसीबी से किए जा रहे खड़िया खनन का ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने विरोध किया। ग्रामीणों ने कहा कि खड़िया कारोबारियों की ओर से गांव में जगह-जगह भूमि को खुर्द-बुर्द किया जा रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों की शिकायत पर अपर जिलाधिकारी मोहन सिंह बर्निया की अध्यक्षता में घूनी गांव में खड़िया खनन को लेकर जन सुनवाई का आयोजन हुआ। ग्रामीणों ने अवैध तरीके से हो रहे खड़िया खनन कार्य को तत्काल बंद करवाने की मांग की। क्षेत्र पंचायत सदस्य हरीश रावत ने कहा कि चार साल से गांव में जेसीबी से खड़िया खनन कार्य किया जा रहा है। एडीएम ने कहा कि जेसीबी से खड़िया का खनन करना अवैध है। उन्होंने मौके पर पहुंचे तहसील और राजस्व विभाग के अधिकारियों को तत्काल मामले की जांच के आदेश दिए। ग्रामीणों ने कहा कि खनन कार्य से मकानों के साथ ही स्कूल भवन को भी खतरा बना है। आम रास्ते भी खनन की चपेट में आ गए हैं। इस मौके पर सोहन सिंह, मनोज पांडे, देवेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed